सूडान में 45 दिनों तक रहे बंधक, अब भारत लौटे आदर्श बेहरा, बोले- कई दिन नहीं खाया खाना

Untitled-1-copy-237

नई दिल्ली: अफ्रीका के सूडान (Sudan) में ओडिशा (Odisha) के आदर्श बेहरा (Adarsh ​​Behera) को 45 दिनों तक बंदी बनाया गया था. आदर्श बेहरा उम्र 36 साल है. इतने दिनों तक बंदी रहने के बाद वो बुधवार को ओडिशा वापस लौट आए. उनकी सुरक्षित वापसी के बाद घरवालों और परिवार के लोगों ने राहत भरी सांस ली. उनके सुरक्षित लौटने पर स्वागत करते हुए, मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी (CM Mohan Charan Majhi) ने कहा कि राज्य सरकार ने आदर्श के लापता होने की जानकारी मिलते ही इस मामले को बहुत गंभीरता से लिया था.

सोशल मीडिया पर माझी ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि जगतसिंहपुर जिले के एक युवा ओडिया व्यक्ति आदर्श कुमार बेहरा सूडान में लापता हो गए थे वो सुरक्षित रूप से अपनी मातृभूमि पर लौट आए. माझी ने कहा कि हम उनके सुरक्षित बचाव को सुनिश्चित करने के लिए विदेश मंत्रालय के साथ लगातार समन्वय कर रहे थे. भारत सरकार की तुरंत कार्रवाई और अंतर्राष्ट्रीय मध्यस्थों के सहयोग से आदर्श आज अपने परिवार के पास लौट आए.

माझी ने कहा कि इस सफल मिशन के लिए विदेश मंत्रालय और सूडान में भारतीय दूतावास को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि ‘राज्य के अंदर हो या विदेश में, हर ओडिया की सुरक्षा और भलाई हमारी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है. संकट के समय हम हमेशा आपके साथ हैं और रहेंगे.’

एक नज़र