राजधानी में बीमा कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

WhatsApp Image 2025-12-29 at 6.24.57 PM (1)

लखनऊ: संयुक्त मोर्चे के तत्वाधान में नेशनल इंश्योरेंस क्षेत्रीय कार्यालय पार्क रोड लखनऊ में भोजनावकाश में 1:30 बजे से 2:00 बजे तक प्रदर्शन का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य मांगें रखी गईं।

अगस्त 2022 से लंबित वेतन नोटिफिकेशन तुरंत जारी किया जाए। एफडीआई 100 प्रतिशत किए जाने का विरोध किया गया। फैमिली पेंशन 15 प्रतिशत से 30 प्रतिशत की जाए। एनपीएस 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 14 प्रतिशत किया जाए। चारों सरकारी बीमा कंपनियों का विलय किया जाए। सभी संवर्गों में पर्याप्त भर्ती शुरू की जाए।

कार्यक्रम में समस्त सरकारी बीमा कंपनियों के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रदर्शन में मुख्य रूप से जी एस सिंह, शुभकरण, शिवेंद्र कुमार बाजपेई, ओ पी जैसवाल, अनिल वर्मा, निर्मल त्रिपाठी, एच एन तिवारी, ए जेड किदवई, प्रेम शंकर दिवाकर तिवारी, बी सी श्रीवास्तव, बीके शुक्ला और शिवेंद्र कुमार इत्यादि साथियों ने हिस्सा लिया। संयुक्त मोर्चे के संयोजक जीएस सिंह ने बताया कि आधे दिन के धरने का कार्यक्रम 5 जनवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा। यदि मांगें नहीं मानी जाती हैं, तो 9 जनवरी को हड़ताल भी की जाएगी।

एक नज़र