नए साल का पीएम मोदी का संदेश: ‘दृढ़ संकल्प और इच्छाशक्ति से पूरी होंगी आपकी कामनाएं’
नई दिल्ली। नए साल की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम प्रेरक संदेश दिया। शुक्रवार, 2 जनवरी की सुबह पीएम मोदी ने सोशल मीडिया के जरिए देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नए साल में हर नागरिक के संकल्प पूरे हों। उन्होंने लिखा— ‘मेरी कामना है कि आने वाले समय में आपको अपने हर प्रयास में सफलता मिले। दृढ़ संकल्प और इच्छाशक्ति से नए साल में आपके संकल्प की सिद्धि हो।’
प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में आंतरिक शक्ति और स्पष्ट सोच पर विशेष जोर दिया। संस्कृत श्लोक के माध्यम से उन्होंने भारतीय दार्शनिक परंपरा को समकालीन जीवन मूल्यों से जोड़ते हुए लोगों को आत्मबल के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। पीएम मोदी का यह संदेश आत्मविश्वास, धैर्य और निरंतर प्रयास की भावना को मजबूत करने वाला रहा।
इससे पहले 1 जनवरी 2026 को भी प्रधानमंत्री ने देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं दी थीं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा था कि नया वर्ष सभी के जीवन में नई उम्मीदें, नए संकल्प और नया आत्मविश्वास लेकर आए। साथ ही, श्लोक के माध्यम से ज्ञान, साहस, धैर्य और कौशल जैसे गुणों को जीवन की सफलता का आधार बताया था।
