माघ माह 2026: जानें कब शुरू हो रहा है ये पवित्र महीना

unnamed

 हिंदू धर्म में अनेक पवित्र व्रत एवं त्‍योहार हैं जो श्रद्धालुओं के बीच विशेष महत्‍व रखते हैं। इनके अलावा कुछ माह भी   बहुत महत्‍वपूर्ण माने जाते हैं जैसे कि माघ माह 2026। इस पवित्र माह में भगवान सूर्य, मां गंगा और भगवान विष्‍णु   की उपासना की जाती है।

मान्‍यता है कि जो भी व्‍यक्‍ति इस पावन महीने में पवित्र नदी में स्‍नान करता है, उसके पिछले जन्‍म के सारे पाप धुल जाते हैं और उसे पुण्‍य की प्राप्‍ति होती है। माघ माह 2026 में सूर्य देव और भगवान विष्‍णु की उपासना करने से मोक्ष मिलता है।

कब शुरू हो रहा है माघ माह 2026
वर्ष 2026 में 03 जनवरी से माघ माह 2026 की शुरुआत हो रही है और यह 01 फरवरी, 2026 को समाप्‍त होगा। इस माह में कई बड़े व्रत एवं त्‍योहार पड़ रहे हैं जिनके बारे में आगे विस्‍तार से बताया जा रहा है।

माघ माह 2026 का क्‍या महत्‍व है
हिंदू धर्म एवं शास्‍त्रों में इस महीने का विशेष महत्‍व है। पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन गौतम ऋषि ने देवताओं के राजा इंद्र को श्राप दिया था। इस श्राप से मुक्‍ति पाने के लिए भगवान इंद्र ने माघ मास में गंगा नदी में स्‍नान किया था। तभी से पूर्णिमा और अमावस्‍या तिथि पर गंगा में स्‍नान करने को पवित्र और मंगलकारी माना जाता है।

कहा जाता है कि इस माह में दान करने से मृत्यु काल में लाभ मिलता है। मन की ग्रंथियां खुलती हैं और शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इसके अलावा इस माह में पवित्र नदियों में स्नान करने से दस हज़ार अश्वमेध यज्ञ करने के बराबर फल की प्राप्ति होती है।

 

एक नज़र