दीपिका पादुकोण ने फैंस संग मनाया 40वां बर्थडे, खुद बुक की फ्लाइट और दिए स्पेशल गिफ्ट हैंपर

thapaka-pathakanae_65a861e806a62d69b5cc7535fe44da4d

बॉलीवुड की मिस्टर परफेक्ट दीपिका पादुकोण ने आज, 5 जनवरी 2026 को अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर एक्ट्रेस अपने परिवार के साथ अमेरिका के न्यूयॉर्क में मौजूद हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनके बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रही हैं।

फैंस के साथ पहले ही मनाया जन्मदिन

बताया जा रहा है कि दीपिका ने दिसंबर 2025 में ही अपने चुनिंदा फैंस के लिए मीट एंड ग्रीट इवेंट आयोजित किया था। इस इवेंट में फैंस ने दीपिका के साथ तस्वीरें खिंचवाई, केक काटा और क्वालिटी टाइम बिताया। वीडियो में फैंस उन्हें देखकर फिल्म ‘ओम शांति ओम’ का गाना ‘आंखों में तेरी अजब सी अदाएं’ गाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

दीपिका ने हर फैन को दिया खास समय

एक अन्य वीडियो में दीपिका को काउच पर बैठकर सभी फैंस से व्यक्तिगत रूप से मिलते और बातचीत करते देखा गया। हर फैन को समय देने के बाद दीपिका ने सभी को गिफ्ट हैंपर और स्मृति चिन्ह भी दिए।

खुद बुक की फ्लाइट टिकट

खास बात ये रही कि दीपिका ने अपने देशभर से आए फैंस की फ्लाइट बुकिंग खुद की, ताकि कोई भी फैन इस खास मौके से वंचित न रहे। फैंस ने इसे जीवन का सबसे यादगार पल बताया।

काम की बात

अभी दीपिका न्यूयॉर्क में अपने परिवार संग क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। हाल ही में उन्हें NBA बास्केटबॉल गेम के दौरान रणवीर सिंह के साथ देखा गया था। आने वाले समय में दीपिका शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘किंग’ में भी नजर आएंगी।

एक नज़र