नेपाल में फिर बिगड़े हालात, बीरगंज में सांप्रदायिक तनाव के बीच कर्फ्यू, भारत सीमा से सटे इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई

nepal-1767700157

काठमांडू। नेपाल के बीरगंज शहर में एक बार फिर हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। भारत की सीमा से लगे इस इलाके में सांप्रदायिक झड़पों की आशंका के चलते सोमवार को कर्फ्यू लगा दिया गया। यह कदम सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो के बाद हुई हिंसक प्रदर्शनों के एक दिन बाद उठाया गया।

सोमवार दोपहर से लागू हुआ कर्फ्यू
परसा जिला प्रशासन कार्यालय (DAO) ने बीरगंज महानगर के संवेदनशील क्षेत्रों में सोमवार दोपहर 1 बजे से कर्फ्यू लागू किया। यह प्रतिबंध अगले आदेश तक जारी रहेगा।

सभा, जुलूस और प्रदर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध
परसा जिला कार्यालय के मुख्य अधिकारी भोला दहाल द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, कर्फ्यू क्षेत्र में किसी भी प्रकार की सभा, जुलूस या प्रदर्शन करने पर पूर्णतः प्रतिबंध है। प्रशासन का कहना है कि इस कदम से शांति और सुरक्षा बनाए रखने में मदद मिलेगी।

कर्फ्यू उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई
नोटिस में यह भी बताया गया है कि प्रतिबंधित क्षेत्र पूर्व में बस पार्क क्षेत्र से पश्चिम में सिरसिया ब्रिज तक और उत्तर में पावर हाउस चौक से दक्षिण में शंकराचार्य गेट तक है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

एक नज़र