Dhurandhar Fame Sara Arjun: सारा अर्जुन के फोटोशूट ने मचाया इंटरनेट पर बवाल

dhurandhar-star-sara-arjun-slays-in-her-latest-photos-1767982569518-16_9

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर बीते एक महीने से बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म की कहानी के साथ-साथ इसकी कास्टिंग को भी खूब सराहा जा रहा है। इसी फिल्म से चर्चा में आईं एक्ट्रेस सारा अर्जुन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। यालिना जमाली के किरदार में दमदार अभिनय करने वाली सारा अब अपने नए फोटोशूट को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

नए फोटोशूट में दिखा सारा अर्जुन का ग्लैमरस अंदाज
धुरंधर की सफलता के बाद सारा अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर नए फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उनका बिल्कुल अलग और परिपक्व अंदाज देखने को मिल रहा है। 20 साल की सारा मरून बैकलेस ड्रेस में कैमरे के सामने पोज देती नजर आ रही हैं। उनके इस लुक ने फैंस को खासा प्रभावित किया है।

सिंपल लुक, लेकिन एक्सप्रेशन ने जीता दिल
सारा ने अपने इस फोटोशूट में मेकअप और ज्वेलरी को मिनिमल रखा है, जिससे उनका लुक और भी क्लासी नजर आता है। तस्वीरों में कभी वह शीशे में खुद को निहारती दिखती हैं तो कहीं अपनी आंखों और एक्सप्रेशन से जादू बिखेरती नजर आती हैं। फोटोशूट में रॉयल फील है, जो स्टाइलिश होने के साथ संतुलित भी लगता है।

फैंस को पसंद आया नया अवतार
सारा अर्जुन का यह फोटोशूट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे और कमेंट में उन्हें नए दौर की बड़ी हीरोइन बता रहे हैं। धुरंधर में रणवीर सिंह के साथ उनकी केमिस्ट्री को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

धुरंधर 2 को लेकर बढ़ा इंतजार
फिल्म की सफलता के बाद सारा अर्जुन की पॉपुलैरिटी में जबरदस्त इजाफा हुआ है। सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग तेजी से बढ़ रही है। अब फैंस को धुरंधर के अगले पार्ट का इंतजार है। चर्चा है कि धुरंधर 2 में सारा का किरदार और भी ज्यादा दमदार नजर आएगा।

 

एक नज़र