Republic Day Sale से पहले Motorola का बड़ा दांव, 99,999 वाला प्रीमियम फ्लिप फोन 60,990 रुपये में, 39 हजार से ज्यादा की सीधी बचत
नई दिल्ली। अगर आप नए साल में स्मार्टफोन अपग्रेड करने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काम की है। ई-कॉमर्स दिग्गज अमेजन पर 16 जनवरी से ग्रेट रिपब्लिक डे सेल 2026 की शुरुआत होने जा रही है, लेकिन इससे पहले ही प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर आकर्षक ऑफर्स सामने आने लगे हैं। खास बात यह है कि Motorola का महंगा और पावरफुल फ्लिप फोन Razr 50 Ultra सेल शुरू होने से पहले ही भारी छूट के साथ उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसने टेक यूजर्स का ध्यान खींच लिया है।
सेल से पहले ही मोटरोला Razr 50 Ultra पर मेगा ऑफर
मोटोरोला ने Razr 50 Ultra को साल 2024 में लॉन्च किया था और इसकी शुरुआती कीमत 99,999 रुपये रखी गई थी। अब रिपब्लिक डे सेल से ठीक पहले इस फोन पर 39,009 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस ऑफर के बाद यह प्रीमियम फ्लिप स्मार्टफोन अमेजन पर सिर्फ 60,990 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसके साथ चुनिंदा बैंक कार्ड पर 5% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल रहा है, जिससे कीमत और कम हो सकती है।
EMI और एक्सचेंज ऑफर ने डील को बनाया और आकर्षक
कंपनी ग्राहकों को लुभाने के लिए नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी दे रही है, जिसकी शुरुआत मात्र 2,144 रुपये प्रति माह से हो रही है। इसके अलावा पुराने स्मार्टफोन के बदले 42,000 रुपये तक का एक्सचेंज वैल्यू भी मिल सकता है। ऐसे में सीमित बजट में प्रीमियम फ्लिप फोन खरीदने का यह एक बेहतरीन मौका माना जा रहा है।
दमदार डिस्प्ले और लेटेस्ट प्रोसेसर से लैस फोन
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Motorola Razr 50 Ultra में 4-इंच का LTPO AMOLED कवर डिस्प्ले दिया गया है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट और 2400 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। यह डिस्प्ले Gorilla Glass Victus प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोन खोलने पर 6.9-इंच की बड़ी इनर AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसमें भी 165Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया गया है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर लगाया गया है, जो इसे फ्लैगशिप सेगमेंट में मजबूत बनाता है।
कैमरा और बैटरी में भी कोई समझौता नहीं
फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए Razr 50 Ultra में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2x ऑप्टिकल जूम के साथ 50MP का टेलीफोटो लेंस मिलता है। पावर के लिए फोन में 4000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। इसके अलावा 15W वायरलेस चार्जिंग और 5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट भी इसमें मौजूद है।
