यूपी में पति का ‘बंटवारा’, हफ्ते के 3-3 दिन दोनों पत्नियों को देगा वक्त, रविवार को ‘साप्ताहिक अवकाश’, पंचायत ने कराया समझौता

Rampur-Husband-News

रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर लोग पहले हैरान हुए और फिर हंसी रोक नहीं पाए। अजीमनगर थाना क्षेत्र के नगलिया आकिल गांव में एक शख्स अपनी दो पत्नियों के बीच फंसा हुआ था। पहली शादी परिवार की पसंद से हुई थी, जबकि दूसरी शादी शख्स के दिल की सुनवाई पर। परिणाम यह हुआ कि दोनों पत्नियां पति पर पूरा हक जताने लगीं और घर रोज का अखाड़ा बन गया। झगड़े इतने बढ़ गए कि मामला पुलिस तक पहुंच गया।

पंचायत ने निकाला अनोखा समाधान
हालात बिगड़ते देख गांव की पंचायत बुलाई गई। पंचायत में पति और दोनों पत्नियों की फरियाद सुनने के बाद पंचों ने एक ऐसा ‘3-3-1 फॉर्मूला’ निकाला, जिसने सबको हैरान कर दिया। पंचायत के फैसले के अनुसार सोमवार से बुधवार तक पति पहली पत्नी के साथ रहेगा, जबकि गुरुवार से शनिवार वह दूसरी पत्नी के हिस्से में रहेगा। रविवार को पति का साप्ताहिक अवकाश रहेगा और वह केवल खुद को समय देगा।

लिखित समझौता और शर्तें
पंचायत ने इसे मजाक नहीं बल्कि गंभीर मामला मानते हुए लिखित समझौता भी तैयार करवाया। पति और दोनों पत्नियों के दस्तखत करवाए गए। जरूरत पड़ने पर समय बदलने की छूट भी दी गई है, यानी टाइम-टेबल एडजस्टेबल है। यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले बिहार के पूर्णिया में भी पति को दोनों पत्नियों के बीच 3-3 दिन बांटने और एक दिन अपनी मर्जी पर रखने का फॉर्मूला अपनाया गया था।

 

एक नज़र