9000mAh बैटरी और 100W चार्जिंग के साथ आ रहा Redmi का नया 5G फोन, 29 जनवरी को Turbo 5 सीरीज होगी लॉन्च

redmi-turbo-5-max-launch-date-(1)-1769401024770_v

नई दिल्ली। Xiaomi ने अपनी बहुप्रतीक्षित Redmi Turbo 5 सीरीज की लॉन्च डेट आधिकारिक तौर पर कन्फर्म कर दी है। कंपनी 29 जनवरी को चीन में Redmi Turbo 5 और Redmi Turbo 5 Max को लॉन्च करने जा रही है। इस सीरीज का सबसे बड़ा आकर्षण Turbo 5 Max होगा, जो लेटेस्ट MediaTek Dimensity 9500S प्रोसेसर के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन माना जा रहा है। दमदार बैटरी, अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग और प्रीमियम डिजाइन के साथ यह फोन मिड-हाई सेगमेंट में हलचल मचाने को तैयार है।

9000mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग की ताकत
Redmi Turbo 5 Max को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह Xiaomi का पहला स्मार्टफोन होगा, जिसमें 9000mAh की बेहद बड़ी बैटरी दी जाएगी। फोन 100W फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा, जिसमें PPS सपोर्ट भी मिलेगा। इसके अलावा 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग की सुविधा भी दी जा सकती है। Xiaomi के स्मार्टफोन हेड Lu Weibing के मुताबिक, यह डिवाइस 2026 में 2.5K युआन प्राइस रेंज में सबसे पावरफुल ऑप्शन साबित हो सकता है। कंपनी का कहना है कि इसकी 9000mAh बैटरी परफॉर्मेंस के मामले में 10,000mAh बैटरी वाले फोन्स को भी कड़ी टक्कर दे सकती है।

Dimensity 9500S प्रोसेसर के साथ हाई-परफॉर्मेंस सेटअप
Redmi Turbo 5 Max में MediaTek Dimensity 9500S चिपसेट मिलने की बात सामने आई है। यह चिपसेट हाई-एंड परफॉर्मेंस और बेहतर पावर एफिशिएंसी के लिए जाना जा रहा है। ऐसे में गेमिंग, मल्टीटास्किंग और लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान फोन के ओवरहीट होने की समस्या भी कम रहने की उम्मीद है।

प्रीमियम डिजाइन और नया Sea Breeze Blue कलर
डिजाइन के मामले में Redmi Turbo 5 Max को फ्लैगशिप टच देने की तैयारी है। फोन में अल्ट्रा-नैरो बेजल, बड़े राउंडेड कॉर्नर और CNC मेटल फ्रेम देखने को मिल सकते हैं। इसके साथ ही फ्लैगशिप फाइबरग्लास रियर फिनिश, मेटल रेसट्रैक शेप डेको और डबल-रिंग टर्बाइन लाइट स्ट्रिप जैसे एलिमेंट्स इसे प्रीमियम लुक देंगे। कंपनी नया Sea Breeze Blue कलर ऑप्शन भी पेश कर सकती है।

इवेंट में लॉन्च होंगे REDMI Buds 8 Pro
Xiaomi इस लॉन्च इवेंट के दौरान अपने नए वायरलेस ईयरबड्स REDMI Buds 8 Pro को भी पेश कर सकती है। इनमें डुअल 6.7mm piezoelectric सिरेमिक ड्राइवर और 11mm टाइटेनियम-प्लेटेड डायनामिक ड्राइवर मिलने की संभावना है। बड्स में MIHC codec, LHDC-V5 और Hi-Res वायरलेस ऑडियो सपोर्ट दिया जा सकता है। इसके अलावा 55dB अल्ट्रा-वाइडबैंड नॉइज कैंसलेशन और Adaptive Noise Cancellation जैसे प्रीमियम फीचर्स भी शामिल हो सकते हैं।

 

एक नज़र