फोन में दिख रहा 5G लेकिन इंटरनेट नहीं चल रहा? इन आसान सेटिंग्स से पाएं रॉकेट जैसी स्पीड

5g-not-1769670070

आज के समय में कई यूजर्स को यह परेशानी झेलनी पड़ रही है कि मोबाइल फोन में फुल 5G सिग्नल दिखता है, लेकिन इंटरनेट या तो बेहद स्लो चलता है या बिल्कुल काम नहीं करता। एयरटेल और जियो जैसी कंपनियां देश के लगभग सभी जिलों में 5G सर्विस उपलब्ध करा चुकी हैं, बावजूद इसके कई इलाकों में 5G नेटवर्क होने के बाद भी स्पीड जीरो रहने की शिकायत सामने आ रही है। अगर आप भी 5G स्मार्टफोन इस्तेमाल कर रहे हैं और यही दिक्कत आ रही है, तो कुछ आसान सेटिंग्स बदलकर इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।

VPN ऐप की सेटिंग जरूर जांचें
सबसे पहले यह चेक करें कि आपके फोन में कोई VPN ऐप ऑन तो नहीं है। कई बार VPN के चलते 5G कनेक्टिविटी प्रभावित होती है और इंटरनेट स्पीड गिर जाती है। ऐसे में VPN ऐप को बंद कर दें। VPN ऑफ करते ही अक्सर 5G इंटरनेट की स्पीड सामान्य हो जाती है।

प्रेफर्ड नेटवर्क मोड सही करें
अगर नेटवर्क रिफ्रेश के बाद भी समस्या बनी हुई है, तो फोन की सेटिंग्स में जाकर मोबाइल नेटवर्क ऑप्शन खोलें। यहां प्रेफर्ड नेटवर्क मोड में 5G/4G/3G/2G विकल्प को सेलेक्ट करें। इससे नेटवर्क दोबारा सर्च होगा और सिग्नल बेहतर तरीके से कनेक्ट हो सकेगा।

एयरप्लेन मोड से नेटवर्क करें रिफ्रेश
5G सिग्नल होने के बावजूद स्लो या नो इंटरनेट की स्थिति में नेटवर्क रिफ्रेश करना बेहद कारगर उपाय है। इसके लिए फोन की सेटिंग्स में जाकर एयरप्लेन मोड ऑन करें और करीब 10 सेकेंड बाद उसे ऑफ कर दें। इससे नेटवर्क दोबारा कनेक्ट होगा और इंटरनेट स्पीड में सुधार देखने को मिल सकता है।

लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट करें
अगर आप 5G फोन इस्तेमाल कर रहे हैं और फिर भी नेटवर्क की समस्या आ रही है, तो फोन का सॉफ्टवेयर अपडेट जरूर चेक करें। कई बार पुराने सॉफ्टवेयर की वजह से 5G नेटवर्क ठीक से काम नहीं करता। लेटेस्ट अपडेट इंस्टॉल करने के बाद सिग्नल स्ट्रेंथ और इंटरनेट स्पीड बेहतर हो सकती है।

कस्टमर केयर से करें संपर्क
अगर इन सभी स्टेप्स के बाद भी 5G सिग्नल दिखने के बावजूद इंटरनेट स्पीड सही नहीं मिल रही है, तो टेलीकॉम कंपनी के कस्टमर केयर से संपर्क करना जरूरी है। कई मामलों में फिजिकल सिम या नेटवर्क प्रोविजनिंग की दिक्कत के कारण भी कनेक्टिविटी प्रभावित होती है।

 

एक नज़र