Samsung Galaxy S26 Ultra का फर्स्ट लुक आया सामने, डिजाइन में बड़ा बदलाव; नए कैमरा आइलैंड ने खींचा ध्यान

Samsung-Galaxy-S26-Ultra-(3)-1770097432487_v

नई दिल्ली। सैमसंग अपने अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S26 Ultra को जल्द लॉन्च करने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इस महीने के आखिर तक Galaxy S26 और Galaxy S26+ के साथ Galaxy S26 Ultra से भी पर्दा उठा सकती है। लॉन्च से पहले अब इस प्रीमियम स्मार्टफोन का एक प्रमोशनल पोस्टर सामने आया है, जिसने इसके डिजाइन में हुए अहम बदलावों की झलक दिखा दी है।

प्रमोशनल पोस्टर में दिखा नया हीरो फिनिश
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किए गए एक ऑफिशियल दिखने वाले प्रमोशनल पोस्टर में Samsung Galaxy S26 Ultra को नए हीरो फिनिश ‘कोबाल्ट वॉयलेट’ कलर में देखा गया है। इमेज में लाइटिंग और एंगल के कारण यह शेड पर्पल टोन में नजर आ रहा है। इससे पहले आए लीक में दावा किया गया था कि यह डिवाइस ब्लैक, व्हाइट, सिल्वर शैडो, स्काई ब्लू, कोबाल्ट वॉयलेट और पिंक गोल्ड जैसे कलर ऑप्शंस में लॉन्च हो सकता है।

कैमरा डिजाइन में किया गया बड़ा रीडिजाइन
पोस्टर में फोन के बैक पैनल और कैमरा साइड को साफ तौर पर दिखाया गया है। सबसे बड़ा बदलाव इसके कैमरा लेआउट में नजर आता है। Galaxy S25 Ultra की तुलना में इस बार एक नया और ज्यादा क्लीन कैमरा आइलैंड डिजाइन देखने को मिल रहा है, जो Galaxy Z Fold 7 के डिजाइन से मिलता-जुलता बताया जा रहा है।

पिल-शेप मॉड्यूल में होंगे कैमरा स्लॉट्स
कथित टीजर के मुताबिक, Galaxy S26 Ultra में तीन बड़े गोल कैमरा स्लॉट्स को पिल-शेप मॉड्यूल में वर्टिकली स्टैक किया गया है। इनके साथ दो छोटे स्लॉट भी नजर आते हैं, जो हल्के उभरे हुए मेटैलिक रिंग से घिरे हुए हैं। प्राइमरी कैमरा लेंस के पास एक छोटा सेंसर और LED फ्लैश दिए जाने की भी झलक मिलती है।

S Pen सपोर्ट रहेगा बरकरार
पोस्टर में S Pen की मौजूदगी भी साफ तौर पर दिखाई दे रही है, जिससे यह लगभग तय हो गया है कि Galaxy S26 Ultra में स्टाइलस सपोर्ट पहले की तरह जारी रहेगा। हालांकि, S Pen फोन के बॉडी कलर से मैच नहीं करता और ब्लैक कलर में नजर आ रहा है।

फ्लैगशिप से उम्मीदें और बढ़ीं
डिजाइन में हुए इन बदलावों और S Pen सपोर्ट की पुष्टि के साथ Samsung Galaxy S26 Ultra को लेकर यूजर्स की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं। अब सभी की नजरें इसके आधिकारिक लॉन्च और स्पेसिफिकेशंस पर टिकी हैं।

 

एक नज़र