Samsung आज लॉन्च करेगा 6,000mAh बैटरी वाला नया बजट 5G स्मार्टफोन, MediaTek प्रोसेसर और 50MP कैमरे से बढ़ेगी टक्कर
नई दिल्ली। सैमसंग आज भारतीय बाजार में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी इस डिवाइस को Samsung Galaxy F70e 5G के नाम से पेश करेगी। बीते कुछ समय से सैमसंग इस फोन को लेकर लगातार टीज़र जारी कर रही थी और अब आज इसका इंतजार खत्म होने वाला है। बड़ी बैटरी, 5G कनेक्टिविटी और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट के चलते यह फोन बजट सेगमेंट में खास ध्यान खींच सकता है।
Flipkart और Samsung वेबसाइट पर लाइव हुई माइक्रोसाइट
लॉन्च से पहले ही Galaxy F70e 5G के लिए Flipkart और Samsung India की आधिकारिक वेबसाइट पर माइक्रोसाइट लाइव कर दी गई है। इससे संकेत मिलते हैं कि लॉन्च के तुरंत बाद फोन ऑनलाइन बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। सामने आई जानकारी के मुताबिक सैमसंग इस डिवाइस को ऐसे यूजर्स को ध्यान में रखकर ला रही है जो कम कीमत में प्रीमियम डिजाइन और भरोसेमंद परफॉर्मेंस चाहते हैं।
बजट सेगमेंट में मिलेंगे प्रीमियम स्मार्टफोन जैसे फीचर्स
Galaxy F70e 5G को लेकर जो जानकारियां सामने आई हैं, उनसे साफ है कि कंपनी का फोकस इस बार परफॉर्मेंस, बैटरी बैकअप और लॉन्ग टर्म यूज पर है। माना जा रहा है कि यह स्मार्टफोन अपने सेगमेंट में कई महंगे फोन्स को कड़ी टक्कर दे सकता है।
Samsung Galaxy F70e 5G के संभावित टॉप फीचर्स
डिस्प्ले: फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिल सकता है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 800 निट्स तक हो सकती है। इसमें LCD या AMOLED पैनल दिए जाने की संभावना है।
डिजाइन: डिवाइस में लेदर फिनिश बैक पैनल देखने को मिल सकता है। फोन को लाइमलाइट ग्रीन और स्पॉटलाइट ब्लू जैसे कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है।
प्रोटेक्शन: धूल और पानी के हल्के छींटों से बचाव के लिए फोन में IP54 रेटिंग मिलने की उम्मीद है।
प्रोसेसर: Galaxy F70e 5G में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया जा सकता है, जो 5G सपोर्ट के साथ स्मूद परफॉर्मेंस देने में सक्षम होगा।
सॉफ्टवेयर: फोन में Android 16 पर आधारित One UI 8 मिलने की संभावना है। इसके साथ 6 साल तक मेजर अपडेट और सिक्योरिटी अपडेट का सपोर्ट भी दिया जा सकता है।
रियर कैमरा: डिवाइस में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर शामिल हो सकता है।
फ्रंट कैमरा: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
बैटरी: Galaxy F70e 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6,000mAh की दमदार बैटरी हो सकती है, जो लंबे बैकअप का दावा करेगी।
कीमत: रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन की कीमत 15,000 रुपये से कम रखी जा सकती है, जिससे यह बजट 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बन सकता है।
