Xiaomi 18 में मिलेगा दुनिया का सबसे तेज प्रोसेसर? 2nm टेक्नोलॉजी के साथ Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro से हो सकता है धमाकेदार लॉन्च

xiaomi-17-pro-series-1770882939

Xiaomi अपने अगली पीढ़ी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर काम कर रहा है और इसे लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी का अपकमिंग Xiaomi 18 दुनिया के सबसे ताकतवर मोबाइल प्रोसेसर के साथ लॉन्च हो सकता है। कहा जा रहा है कि इसमें Qualcomm का नया Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट दिया जा सकता है, जिसे अभी तक आधिकारिक तौर पर लॉन्च नहीं किया गया है।

जानकारी के अनुसार, यह नया प्रोसेसर 2nm प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी पर आधारित हो सकता है और मौजूदा Snapdragon 8 Elite Gen 5 के मुकाबले 30 से 40 प्रतिशत तक तेज परफॉर्मेंस दे सकता है।

Weibo लीक में हुआ बड़ा दावा

चीनी माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर शेयर की गई जानकारी के मुताबिक, Xiaomi 18 में अब तक का सबसे तेज प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। मशहूर चीनी टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन (DCS) ने दावा किया है कि कंपनी Snapdragon 8 Elite Gen 6 की जगह Gen 6 Pro वेरिएंट का इस्तेमाल कर सकती है।

बताया जा रहा है कि Qualcomm की यह नई चिपसेट सीरीज इस साल पेश की जा सकती है और यह 2nm टेक्नोलॉजी पर काम करेगी, जो परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी दोनों के मामले में बड़ा अपग्रेड मानी जा रही है।

कीमत बढ़ने के संकेत, पहले से रिजर्व किया चिपसेट

रिपोर्ट्स के अनुसार, Qualcomm अपने प्रीमियम Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट को महंगी कीमत पर लॉन्च कर सकता है। ऐसे में Xiaomi 18 सीरीज की कीमत Xiaomi 17 सीरीज के मुकाबले ज्यादा हो सकती है। दावा यह भी है कि Xiaomi ने इस नए चिपसेट की समय पर सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए पहले से ही इसे रिजर्व कर लिया है, ताकि शिपमेंट में किसी तरह की देरी न हो।

क्वालकॉम अपने इस अपकमिंग प्रोसेसर सीरीज को सितंबर में पेश कर सकता है। संभावना जताई जा रही है कि Xiaomi भी अपनी नई फ्लैगशिप सीरीज को इसी समय के आसपास, यानी फेस्टिव सीजन से पहले बाजार में उतार सकती है।

चार मॉडल में आ सकती है Xiaomi 18 सीरीज

Xiaomi 17 सीरीज में कंपनी ने स्टैंडर्ड मॉडल के साथ Xiaomi 17 Pro, Xiaomi 17 Pro Max और Xiaomi 17 Ultra जैसे वेरिएंट लॉन्च किए थे। रिपोर्ट्स की मानें तो Xiaomi 18 सीरीज में भी यही चार मॉडल देखने को मिल सकते हैं। स्टैंडर्ड मॉडल को छोड़कर बाकी सभी वेरिएंट में Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट दिए जाने की संभावना है।

200MP के दो कैमरों की टेस्टिंग

कैमरा सेगमेंट में भी बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है। जानकारी के मुताबिक, Xiaomi 18 Pro सीरीज में 200MP के दो कैमरे दिए जा सकते हैं। कंपनी फिलहाल अपने फ्लैगशिप मॉडल के लिए ड्यूल 200MP कैमरा सेटअप की टेस्टिंग कर रही है।

संभावना है कि 6.3 इंच के कॉम्पैक्ट डिस्प्ले के साथ आने वाले Xiaomi 18 Pro में 200MP का मेन कैमरा और 200MP का टेलीफोटो या पेरिस्कोप लेंस मिल सकता है। हाल ही में Oppo ने भी 200MP के दो कैमरे वाला स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिससे यह ट्रेंड प्रीमियम सेगमेंट में तेजी से उभरता नजर आ रहा है।

फिलहाल Xiaomi या Qualcomm की ओर से आधिकारिक घोषणा का इंतजार है, लेकिन लीक रिपोर्ट्स ने टेक बाजार में हलचल जरूर बढ़ा दी है।

 

एक नज़र