Chandra Grahan 2026: सिंह राशि में लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, कर्क-कन्या समेत इन 3 राशियों पर दिखेगा आर्थिक असर

3-1771478612

Chandra Grahan 2026: मार्च के पहले सप्ताह में साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह खगोलीय घटना भारत समेत पूर्वी एशिया, दक्षिण-पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया और प्रशांत महासागर के कई हिस्सों में दिखाई देगी। ग्रहण के दौरान चंद्रमा सिंह राशि में स्थित रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस चंद्र ग्रहण का प्रभाव कुछ राशियों के जीवन पर नकारात्मक रूप से पड़ सकता है। खासतौर पर इन राशियों को आर्थिक मामलों के साथ-साथ स्वास्थ्य को लेकर भी अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है।

कर्क राशि पर पड़ेगा सीधा असर
कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा ही होते हैं, ऐसे में चंद्र ग्रहण का प्रभाव इस राशि के जातकों पर अधिक देखने को मिल सकता है। यह ग्रहण आपके धन भाव में लग रहा है, जिससे आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी है। ग्रहण के दिन और उसके बाद कुछ समय तक पैसों से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें। सामाजिक स्तर पर वाणी पर नियंत्रण रखना भी जरूरी होगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आंखों, गले और उदर से संबंधित परेशानियां हो सकती हैं। ग्रहण के दुष्प्रभाव से बचाव के लिए चंद्र ग्रह के मंत्रों का जप लाभकारी माना गया है।

कन्या राशि को खर्चों से रहना होगा सतर्क
कन्या राशि के जातकों के लिए यह चंद्र ग्रहण हानि भाव यानी द्वादश भाव में लग रहा है। इसके प्रभाव से जमा धन खर्च हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य की तबीयत खराब होने पर अचानक खर्च की स्थिति भी बन सकती है। करियर के मोर्चे पर भी सतर्क रहने की जरूरत है। कार्यस्थल की राजनीति से दूरी बनाकर रखना आपके हित में रहेगा। जो लोग रोजगार की तलाश में हैं, उन्हें इस समय ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। उपाय के रूप में भगवान शिव की पूजा करना शुभ माना गया है।

मीन राशि के लिए बढ़ सकती हैं चुनौतियां
मीन राशि के जातकों के छठे भाव में साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। इस दौरान शत्रु पक्ष सक्रिय हो सकता है और आपके काम में अड़चन डालने की कोशिश कर सकता है। आर्थिक रूप से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा भी बना रह सकता है, इसलिए लेन-देन में पूरी सतर्कता बरतें। गलत संगति के कारण भी धन खर्च होने की आशंका है। उपाय के तौर पर शिवलिंग पर जल अर्पित करना लाभकारी माना जाता है।

 

एक नज़र