राहत की खबर: 47 हजार टन LPG लेकर वाडिनार पोर्ट पहुंचा भारतीय जहाज “नंदा देवी”
गांधीनगर: देशभर में गैस की कमी के बीच बड़ी राहत की खबर सामने आई है। भारतीय जहाज “नंदा देवी” 47 हजार टन LPG लेकर गुजरात के वाडिनार पोर्ट पहुंच गया है। इस समय जहाज से एलपीजी को दूसरे जहाज में ट्रांसफर किया जा रहा है।
कहाँ और कैसे किया जा रहा ट्रांसफर
नंदा देवी जहाज LPG कैरियर दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी के वाडिनार टर्मिनल के पास मिड सी में स्थित है। यहीं से 47 हजार टन एलपीजी को दूसरी शिप में ट्रांसफर किया जा रहा है। ट्रांसफर पूरा होने के बाद एलपीजी का आधा स्टॉक एन्नोर पोर्ट पर और आधा पश्चिम बंगाल के हल्दीआ पोर्ट पर ऑफलोड किया जाएगा।
मुंद्रा पोर्ट का प्लान
मुंद्रा पोर्ट पर खड़ा शिवालिक LPG कैरियर 12 हजार टन एलपीजी का स्टॉक ऑफलोड करेगा। इसके बाद यह वाडिनार मिड सी में पहुंचेगा और शाम तक बाकी स्टॉक को बीच समुद्र में दूसरी शिप में ट्रांसफर करेगा। इस स्टॉक को बाद में दहेज पोर्ट और मैंगलोर के दो अलग-अलग टर्मिनल्स पर ऑफलोड किया जाएगा।
इस तरह देश के अलग-अलग हिस्सों में गैस की सप्लाई सुचारू रूप से सुनिश्चित की जा रही है।
