क्या बदल जाएगा RCB का नाम? अनन्या बिड़ला ने दिया जवाब, फैंस को मिली बड़ी राहत

download (3)

आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी डील के बाद RCB फैंस के बीच सबसे बड़ा सवाल यह था कि नए मालिकों के आने के बाद क्या रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का नाम बदलेगा। करीब 16,706 करोड़ रुपये की इस भारी डील के बाद अब इस सस्पेंस पर विराम लग गया है। टीम के नए मालिकों ने स्पष्ट किया है कि आरसीबी की पहचान और नाम में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

बिका 100% स्टेक, पर टीम की पहचान जिंदा
आदित्य बिड़ला समूह के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम ने यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड से आरसीबी की पूरी 100% इक्विटी खरीद ली है। इस कंसोर्टियम में टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप, ब्लैकस्टोन और अमेरिकी निवेशक डेविड ब्लिट्जर की बोल्ट वेंचर्स भी शामिल हैं। टीम के नाम और ब्रांड को बनाए रखने की पुष्टि अनन्या बिड़ला ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर की। उन्होंने साफ कहा कि नए कॉर्पोरेट मालिकों के बावजूद आरसीबी का नाम और पहचान जस का तस बनी रहेगी।

आईपीएल इतिहास की सबसे मूल्यवान फ्रेंचाइजी बनी RCB
यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड ने आधिकारिक बयान में इस ऑल-कैश डील की पुष्टि की। 16,706 करोड़ रुपये की इस खरीददारी ने RCB को आईपीएल की सबसे महंगी फ्रेंचाइजी बना दिया है। सौदे में केवल पुरुष टीम ही नहीं, बल्कि RCB की विमेंस प्रीमियर लीग टीम के अधिकार भी शामिल हैं। यह कदम 5 नवंबर 2025 को हुई रणनीतिक समीक्षा के बाद उठाया गया।

2025 चैंपियन की नई शुरुआत
आरसीबी उन आठ मूल फ्रेंचाइजी में से एक है जो 2008 से आईपीएल का हिस्सा रही हैं। 2025 में टीम ने अपना पहला आईपीएल खिताब जीतकर इतिहास रचा। अब नए कॉर्पोरेट मालिकों के साथ टीम अपनी यात्रा को और आगे बढ़ाएगी। विशेषज्ञों का मानना है कि बिड़ला समूह और टाइम्स ऑफ इंडिया जैसे बड़े नामों के जुड़ने से फ्रेंचाइजी की ब्रांड वैल्यू और वैश्विक पहुंच में और वृद्धि होगी।

 

एक नज़र