Mahindra XEV 9e खरीदने का बना रहे हैं प्लान? 5 लाख डाउन पेमेंट के बाद जानिए कितनी बनेगी EMI

Mahindra-XEV9e-jagran-20851-1778570544265_v

नई दिल्ली: महिंद्रा की इलेक्ट्रिक एसयूवी Mahindra XEV 9e भारतीय बाजार में तेजी से चर्चा बटोर रही है। अगर आप भी इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के बेस वेरिएंट को घर लाने की योजना बना रहे हैं और पांच लाख रुपये की डाउन पेमेंट करने का सोच रहे हैं, तो आपके लिए इसकी मासिक ईएमआई और कुल खर्च जानना जरूरी है।

इतनी है Mahindra XEV 9e की कीमत
Mahindra XEV 9e के बेस वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 21.90 लाख रुपये रखी गई है। दिल्ली में इस एसयूवी को खरीदने पर आरटीओ शुल्क करीब 4,200 रुपये और इंश्योरेंस के लिए लगभग 98 हजार रुपये खर्च करने होंगे। इसके अलावा करीब 21 हजार रुपये टीसीएस चार्ज भी देना होगा। इन सभी खर्चों के बाद इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की ऑन-रोड कीमत लगभग 23.14 लाख रुपये तक पहुंच जाती है।

5 लाख डाउन पेमेंट के बाद कितनी होगी EMI
अगर आप इस एसयूवी को खरीदने के लिए पांच लाख रुपये की डाउन पेमेंट करते हैं, तो करीब 18.14 लाख रुपये का लोन लेना पड़ेगा। मान लें कि बैंक आपको यह लोन 9 प्रतिशत सालाना ब्याज दर पर सात साल के लिए उपलब्ध कराता है, तो आपको हर महीने करीब 29,191 रुपये की ईएमआई चुकानी होगी।

सात साल में कितना देना होगा ब्याज
सात साल की अवधि में 29,191 रुपये की मासिक ईएमआई के हिसाब से आपको कुल करीब 6.37 लाख रुपये ब्याज के रूप में चुकाने होंगे। यानी एक्स-शोरूम कीमत, ऑन-रोड खर्च और ब्याज को जोड़ने के बाद इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की कुल लागत करीब 29.52 लाख रुपये तक पहुंच जाएगी।

इन इलेक्ट्रिक SUVs से है सीधा मुकाबला
Mahindra XEV 9e का मुकाबला भारतीय बाजार में कई नई इलेक्ट्रिक एसयूवी से माना जा रहा है। इसमें Maruti eVitara, Tata Harrier EV, Hyundai Creta Electric और Kia Carens Clavis EV जैसी गाड़ियां शामिल हैं। कंपनी इस एसयूवी को आधुनिक फीचर्स और लंबी ड्राइविंग रेंज के साथ पेश कर रही है।

 

एक नज़र