UP Rain Alert: लखनऊ-बांदा समेत 45 से ज्यादा जिलों में मौसम का अलर्ट, आंधी-बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Rain_Alert_Weather_Update_178012

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिली है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के कई जिलों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। गुरुवार देर रात से शुरू हुआ बारिश और तेज हवाओं का दौर शुक्रवार तक जारी रहा, जिससे तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक प्रदेश में ऐसे ही मौसम बने रहने की संभावना जताई है।

बारिश और तेज हवाओं से मिली गर्मी से राहत

प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक के साथ हुई बारिश और तेज हवाओं ने गर्मी का असर काफी कम कर दिया है। कानपुर में महज 7 मिलीमीटर बारिश के बाद तापमान में करीब 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिससे पिछले 13 दिनों से जारी हीटवेव पर ब्रेक लग गया।

शुक्रवार को कई जिलों में दिनभर उमस और धूप के बाद शाम होते-होते मौसम ने करवट ली। तेज हवाओं और बारिश का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। पूर्वांचल के कई जिलों में सुबह से ही आंधी और बारिश का दौर शुरू हो गया था।

45 से अधिक जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने प्रदेश के 45 से अधिक जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, संतकबीरनगर, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर शामिल हैं।

लखनऊ समेत कई जिलों में येलो अलर्ट

राजधानी लखनऊ सहित कई जिलों में मेघगर्जन, बिजली चमकने और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है।

येलो अलर्ट वाले जिलों में लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, प्रतापगढ़, वाराणसी, चंदौली, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, उन्नाव, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज और एटा शामिल हैं।

कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने बांदा, बिजनौर, अमरोहा, रामपुर, मुरादाबाद, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, हमीरपुर, झांसी और ललितपुर जिलों में भारी बारिश की भी संभावना जताई है। प्रशासन को सतर्क रहने और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

3 जून तक राहत, फिर बढ़ सकता है तापमान

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 48 घंटों तक प्रदेश में आंधी और बारिश का दौर जारी रह सकता है। इससे तापमान सामान्य से नीचे बना रहेगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

हालांकि 2 से 3 जून के बाद मौसम धीरे-धीरे सामान्य होने लगेगा और तापमान में फिर से बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कमजोर पड़ने के बाद गर्मी का असर दोबारा बढ़ सकता है।

 

एक नज़र