हाथरस में डबल मर्डर से सनसनी! पूर्व फौजी और पत्नी की घर में गला काटकर हत्या, सुबह दरवाजा नहीं खुला तो खुला खौफनाक राज

Double_murder_1790488333216_gZho

हाथरस: उत्तर प्रदेश के हाथरस में रविवार सुबह डबल मर्डर की वारदात से सनसनी फैल गई। सादाबाद बायपास मार्ग पर ताज बॉडी के पास एक घर में पूर्व फौजी और उनकी पत्नी के शव खून से लथपथ मिले। दोनों की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या की गई है। सुबह घर का मुख्य दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोसियों को अनहोनी का शक हुआ, जिसके बाद परिजनों की मदद से दरवाजा खुलवाया गया और अंदर दोनों के शव मिले।

दरवाजा नहीं खुला तो हुआ हत्या का खुलासा

मिली जानकारी के अनुसार, 58 वर्षीय पूर्व फौजी शमशुद्दीन अपनी पत्नी सद्दो के साथ मकान में रहते थे। रविवार सुबह करीब 9:30 बजे तक घर का मुख्य दरवाजा नहीं खुला। इस पर पड़ोसियों को शक हुआ और उन्होंने परिजनों को इसकी जानकारी दी।

परिजनों की मदद से बमुश्किल घर का गेट खुलवाया गया। अंदर पहुंचने पर दंपति के शव खून से लथपथ पड़े मिले। दोनों का गला धारदार हथियार से कटा हुआ था। घर के भीतर का मंजर देखकर वहां हड़कंप मच गया। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।

भारी पुलिस बल के साथ पहुंची फॉरेंसिक टीम

डबल मर्डर की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारी और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। इलाके में लोगों की भीड़ जुटने के बाद पुलिस ने मौके से लोगों को हटाया। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घर के अंदर से साक्ष्य जुटाने शुरू किए।

पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद मामले में आगे की जानकारी मिल सकेगी।

हत्या की वजह अभी साफ नहीं, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के मुताबिक, अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस आसपास के लोगों और मृतक के परिजनों से पूछताछ कर रही है। वारदात से जुड़े सुराग जुटाने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

मामले की जांच के लिए पुलिस की टीमें लगा दी गई हैं। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और आरोपियों की तलाश शुरू की जाएगी।

 

एक नज़र