ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग पर लखनऊ में सपा का हल्ला बोल, कांग्रेस ने भी निकाला पैदल मार्च; पुलिस से हुई नोकझोंक

b8744b76-2407-443e-bb41-0dbc0305bb69

लखनऊ: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। वहीं, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से पैदल मार्च निकालकर विरोध जताया। सपा कार्यकर्ताओं ने “वोट चोर गद्दी छोड़ो” और “लोकतंत्र बचाओ” जैसे नारे लगाए, जबकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। पैदल मार्च के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक भी हुई।

सपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर किया प्रदर्शन

सपा महानगर अध्यक्ष फाकिर सिद्दीकी की अगुवाई में छात्र सभा, महिला सभा और यूथ ब्रिगेड के सैकड़ों कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। कार्यकर्ताओं के हाथों में तख्तियां और बैनर थे। जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे सपा कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और चुनाव आयोग की भूमिका को लेकर सवाल उठाए।

सपा नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता बनाए रखना समय की सबसे बड़ी जरूरत है। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग करते हुए कहा कि चुनाव आयोग पर उठ रहे सवालों का जवाब दिया जाना चाहिए।

सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि चुनावी प्रक्रिया को लेकर जनता के बीच अविश्वास का माहौल बन रहा है। इसे दूर करने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है।

कांग्रेस ने संविधान बचाने की बात कही

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर गुरुवार दोपहर लखनऊ स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस समर्थकों की भीड़ जुटी। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान बचाने के लिए लोग यहां एकत्र हुए हैं। उन्होंने कहा कि वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस आर-पार की लड़ाई लड़ेगी।

कांग्रेस समर्थक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर अड़े रहे। इस दौरान समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।

पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोका, हुई नोकझोंक

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से दोपहर करीब तीन बजे पैदल मार्च शुरू हुआ। मार्च निकलते ही पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस समर्थकों के बीच नोकझोंक हुई।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा के नेतृत्व में निकाले गए पैदल मार्च में लखनऊ की पार्षद ममता चौधरी ने कहा कि अब ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा। कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर लगातार नारेबाजी की।

राहुल गांधी के साथ हुई घटना के विरोध में काली पट्टी बांधी

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ दिल्ली में हुई घटना के विरोध में काली पट्टी बांधकर काला दिवस मनाया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने कहा कि राहुल गांधी के साथ हुई बर्बरता के विरोध में कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर अड़े हैं।

उन्होंने कहा कि विरोध दर्ज कराने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए गांधी प्रतिमा तक जाएंगे। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं और उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी की।

SEO Keywords: ज्ञानेश कुमार, Gyanesh Kumar, ज्ञानेश कुमार इस्तीफा, लखनऊ सपा प्रदर्शन, Lucknow SP Protest, समाजवादी पार्टी, सपा प्रदर्शन लखनऊ, कांग्रेस पैदल मार्च, Congress Protest Lucknow, आराधना मिश्रा, Keshav नहीं Gyanesh Kumar, मुख्य चुनाव आयुक्त, Election Commission, राहुल गांधी, यूपी कांग्रेस, लखनऊ न्यूज

एक नज़र