BCCI ने जारी किया 2026-27 घरेलू सीजन का पूरा शेड्यूल, वेस्टइंडीज से ऑस्ट्रेलिया तक रोमांचक मुकाबलों की भरमार

M-Chinnaswamy-Stadium-(1)-1774515525817_v

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गुरुवार को टीम इंडिया के 2026-27 घरेलू अंतरराष्ट्रीय सीजन का पूरा कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इस सीजन में क्रिकेट प्रेमियों को भरपूर रोमांच देखने को मिलेगा, जहां वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया की टीमें भारत दौरे पर आएंगी। कुल 17 शहरों में 22 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें वनडे, टी20 और टेस्ट फॉर्मेट शामिल हैं।

वेस्टइंडीज दौरे से होगी सीजन की शुरुआत

घरेलू सीजन की शुरुआत 27 सितंबर 2026 से वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के साथ होगी। इस दौरे में तीन वनडे और पांच टी20 मैच खेले जाएंगे। वनडे मुकाबले त्रिवेंद्रम, गुवाहाटी और न्यू चंडीगढ़ में होंगे, जबकि टी20 सीरीज लखनऊ, रांची, इंदौर, हैदराबाद और बेंगलुरु में आयोजित की जाएगी।

वेस्टइंडीज सीरीज का शेड्यूल

पहला वनडे: 27 सितंबर, त्रिवेंद्रम
दूसरा वनडे: 30 सितंबर, गुवाहाटी
तीसरा वनडे: 3 अक्टूबर, न्यू चंडीगढ़
पहला टी20: 6 अक्टूबर, लखनऊ
दूसरा टी20: 9 अक्टूबर, रांची
तीसरा टी20: 11 अक्टूबर, इंदौर
चौथा टी20: 14 अक्टूबर, हैदराबाद
पांचवां टी20: 17 अक्टूबर, बेंगलुरु

दिसंबर में श्रीलंका करेगी भारत का दौरा

वेस्टइंडीज सीरीज के बाद दिसंबर 2026 में श्रीलंका की टीम भारत आएगी। इस दौरान तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। वनडे मैच दिल्ली, बेंगलुरु और अहमदाबाद में होंगे, जबकि टी20 मुकाबले राजकोट, कटक और पुणे में खेले जाएंगे।

श्रीलंका सीरीज का शेड्यूल

पहला वनडे: 13 दिसंबर, दिल्ली
दूसरा वनडे: 16 दिसंबर, बेंगलुरु
तीसरा वनडे: 19 दिसंबर, अहमदाबाद
पहला टी20: 22 दिसंबर, राजकोट
दूसरा टी20: 24 दिसंबर, कटक
तीसरा टी20: 27 दिसंबर, पुणे

नए साल में जिम्बाब्वे का दौरा

साल 2027 की शुरुआत में जिम्बाब्वे की टीम भारत दौरे पर आएगी। जनवरी में तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी, जिनका आयोजन कोलकाता, हैदराबाद और मुंबई में किया जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से होगा समापन

घरेलू सीजन का अंत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्रतिष्ठित बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से होगा। पांच मैचों की यह टेस्ट सीरीज 21 जनवरी 2027 से नागपुर में शुरू होगी। इसके बाद मुकाबले चेन्नई, गुवाहाटी, रांची और अहमदाबाद में खेले जाएंगे।

यह पूरा सीजन भारतीय क्रिकेट के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है, जिसमें अलग-अलग फॉर्मेट में टीम इंडिया की ताकत और संतुलन की असली परीक्षा होगी।

 

एक नज़र