केरल विधानसभा चुनाव: कांग्रेस की पहली सूची जारी, 55 उम्मीदवारों का ऐलान; ओमान चांडी के बेटे को टिकट

congress-1773750966

केरल विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने मंगलवार को 55 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी, जिसमें कई प्रमुख चेहरों के साथ नए नामों को भी मौका दिया गया है।

ओमान चांडी के बेटे पर जताया भरोसा

कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी के बेटे को पुत्थुपल्ली सीट से उम्मीदवार बनाया है। यह सीट पारंपरिक रूप से पार्टी के लिए अहम मानी जाती रही है। वहीं पूर्व सांसद राम्या हरीदास को चिरायिंकीझु सीट से मैदान में उतारा गया है।

इन सीटों पर घोषित हुए उम्मीदवार

पार्टी ने धर्मदाम सीट से अब्दुल रशीद को टिकट दिया है, जबकि थालास्सेरी से के.पी. साजू को उम्मीदवार बनाया गया है। मनन्थावडी (एसटी) सीट से उषा विजयन को चुनाव मैदान में उतारा गया है।

इसके अलावा नदापुरम सीट से के.एम. अभिजित, बलुस्सेरी (एससी) सीट से वीटी सूरज और इलाथुर से विद्या बालकृष्णन को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

रणनीतिक संतुलन साधने की कोशिश

कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश की है। पार्टी ने अनुभवी नेताओं के साथ नए चेहरों को भी जगह देकर चुनावी मुकाबले को मजबूत बनाने का संकेत दिया है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, आने वाले दिनों में बाकी उम्मीदवारों की सूची भी जारी की जाएगी, जिससे केरल विधानसभा चुनाव की तस्वीर और साफ होगी।

 

एक नज़र