साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड का स्क्वॉड घोषित, 22 साल की केली नाइट को मिली पहली वनडे टीम में जगह

india-tv-2026-03-24t080027-1774319437

न्यूजीलैंड: साउथ अफ्रीका की महिला टीम के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज 29 मार्च से शुरू होने जा रही है। इस सीरीज के लिए न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम ने अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। खास बात यह है कि 22 साल की तेज गेंदबाज केली नाइट को पहली बार वनडे टीम में शामिल किया गया है। केली ने हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में इंटरनेशनल डेब्यू किया था।

केली नाइट का डोमेस्टिक प्रदर्शन रहा शानदार

केली नाइट 2023 के U19 टी20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा रह चुकी हैं और डोमेस्टिक क्रिकेट में उनका प्रदर्शन लगातार शानदार रहा है। सुपर स्मैश 2025-26 में नॉर्दर्न ब्रेव की ओर से खेलते हुए उन्होंने 10 विकेट लिए। 50 ओवर के डोमेस्टिक टूर्नामेंट हैलीबर्टन जॉनस्टोन शील्ड में भी उनका प्रदर्शन बेहतरीन रहा। इस टूर्नामेंट में उन्होंने कुल 17 विकेट लिए और फाइनल में दो महत्वपूर्ण विकेट लेकर अपनी टीम को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इसी प्रदर्शन के आधार पर उन्हें टी20 में डेब्यू का मौका मिला और अब उन्हें पहली वनडे सीरीज में शामिल किया गया है।

हेड कोच का बयान:

न्यूजीलैंड महिला टीम के हेड कोच बेन सॉयर ने केली नाइट की टीम में चयन पर कहा कि यह बहुत अच्छी बात है कि केली को वनडे टीम में चुना गया। उन्होंने कहा कि केली के पास अच्छी रफ्तार और गेंद पर बेहतरीन नियंत्रण है। साथ ही, वह नियमित शॉर्ट बॉल से बल्लेबाजों को दबाव में डालती हैं और इंटरनेशनल लेवल पर प्रदर्शन करने की क्षमता रखती हैं।

तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 29 मार्च को खेला जाएगा।

न्यूजीलैंड महिला टीम का स्क्वॉड (दक्षिण अफ्रीका ODI सीरीज 2026): एमी केर (कप्तान), सूज़ी बेट्स, फ़्लोरा डेवनशायर, इजी गेज, मैडी ग्रीन, ब्रुक हॉलिडे, ब्री इलिंग, जेस केर, केली नाइट, रोजमेरी मेयर, नैन्सी पटेल, जॉर्जिया प्लिमर, इजी शार्प

 

एक नज़र