बुरे वक्त में हिम्मत नहीं हारने देंगे अमिताभ बच्चन के ये अनमोल विचार, हर लाइन में छुपी है जीत की ताकत
सदी के महानायक और ‘बिग बी’ के नाम से मशहूर Amitabh Bachchan भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक ऐसी शख्सियत हैं, जिन्होंने संघर्ष, असफलता और आलोचनाओं के बीच भी खुद को हर दौर में साबित किया। 1970 के दशक में ‘एंग्री यंग मैन’ की छवि से उन्होंने जो पहचान बनाई, वह आज भी बरकरार है।
1969 में फिल्म सात हिंदुस्तानी से करियर की शुरुआत करने वाले अमिताभ बच्चन को असली पहचान 1973 की फिल्म ज़ंजीर से मिली। इसके बाद शोले, दीवार, अमर अकबर एंथनी, डॉन, अग्निपथ, पा और पीकू जैसी फिल्मों ने उन्हें सुपरस्टार से महानायक बना दिया।
सिनेमा के साथ-साथ उन्होंने टेलीविजन पर भी नई पहचान बनाई। कौन बनेगा करोड़पति के जरिए उन्होंने छोटे पर्दे पर ऐसा प्रभाव छोड़ा कि उनका करियर एक नई ऊंचाई पर पहुंच गया। भारत सरकार उन्हें Padma Shri, Padma Bhushan, Padma Vibhushan और सिनेमा के सर्वोच्च सम्मान Dadasaheb Phalke Award से सम्मानित कर चुकी है।
80 वर्ष से अधिक की उम्र में भी उनका अनुशासन, काम के प्रति समर्पण और समय की पाबंदी युवाओं के लिए मिसाल है। उनके विचार न सिर्फ प्रेरित करते हैं, बल्कि मुश्किल वक्त में भी आगे बढ़ने का हौसला देते हैं।
अमिताभ बच्चन के प्रेरक और अनमोल विचार
हर साधारण व्यक्ति में एक असाधारण प्रतिभा छुपी हुई होती है, बस हमें उसे बाहर निकालना होता है।
नफरत का खुद का कोई वजूद नहीं होता, वह तो सिर्फ मोहब्बत की गैर मौजूदगी का नतीजा है।
मेहनत इतनी खामोशी से करो कि तुम्हारी सफलता शोर मचा दे।
रिश्ते बचाते समय आपको थोड़ा झुकना पड़े तो झुक जाइए, क्योंकि हर जिद जीत की खबर नहीं देती।
उम्र का बढ़ना महज एक संख्या है, महत्वपूर्ण यह है कि आप उस उम्र में क्या करते हैं।
जिंदगी में कुछ बड़ा हासिल करना हो तो अपनी सोच को हमेशा सकारात्मक रखो।
हर काम, छोटा या बड़ा, पूरी लगन से करना चाहिए, क्योंकि काम ही आपको आपकी पहचान देता है।
गलती करना बुरा नहीं है, गलती से सीखना और उसे न दोहराना बड़ी बात है।
जब तक हार नहीं मान लेते, तब तक आप जीते हुए हैं।
अपने आप में विश्वास रखो, क्योंकि आपके बिना इस दुनिया में आपका कोई वजूद नहीं है।
सफलता का स्वाद चखने के लिए आपको असफलता का कड़वा घूंट भी पीना पड़ता है।
अमिताभ बच्चन की ये बातें सिर्फ शब्द नहीं, बल्कि संघर्ष से निकली वो सीख हैं जो हर इंसान को मुश्किल दौर में भी मजबूती से खड़ा रहना सिखाती हैं।
