PM मोदी से मिले वरुण गांधी, परिवार भी रहे साथ, सामने आई तस्वीर
नई दिल्ली: पूर्व सांसद वरुण गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से परिवार सहित मुलाकात की। इस दौरान उनकी पत्नी यामिनी रॉय चौधरी और बेटी अनुसूइया भी मौजूद रहीं।
वरुण गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस मुलाकात की जानकारी साझा करते हुए लिखा, “परिवार सहित श्रद्धेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन पाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। आपके आभामंडल में अद्भुत पितृवत स्नेह और संरक्षण का भाव है। आपसे हुई भेंट इस विश्वास को और भी दृढ़ बना देती है कि आप देश और देशवासियों के सच्चे अभिभावक हैं।”
इस मुलाकात की तस्वीर सामने आने के बाद राजनीतिक और सोशल मीडिया गलियारों में चर्चा तेज हो गई है, जिससे अटकलें भी लगाई जा रही हैं कि भविष्य में वरुण गांधी की राजनीतिक सक्रियता बढ़ सकती है।
