Oppo Reno 15 सीरीज 5G लॉन्च: 200MP कैमरा और AI फीचर्स के साथ आएंगे तीन नए फोन, कीमत भी सामने
नई दिल्ली। Oppo आज भारत में अपनी नई Reno 15 सीरीज 5G लॉन्च करने जा रही है। यह सीरीज 2025 के Reno 14 का सक्सेसर होगी और इसमें तीन मॉडल शामिल होंगे—Oppo Reno 15, Reno 15 Pro और नया Reno 15 Pro Mini। कंपनी का कहना है कि नई लाइनअप में डिजाइन और AI-एन्हांस्ड फोटोग्राफी पर खास फोकस रहेगा।
Oppo Reno 15 सीरीज लॉन्च डिटेल्स
ओप्पो की नई Reno 15 सीरीज 5G आज दोपहर 12 बजे IST पर लॉन्च होगी। इस इवेंट को कंपनी ने YouTube लाइव पर स्ट्रीम भी किया है। लॉन्च के बाद ये डिवाइस Flipkart, Amazon और Oppo इंडिया ऑनलाइन स्टोर से उपलब्ध होंगे।
Oppo Reno 15 सीरीज की संभावित कीमत
रिपोर्ट्स के अनुसार, स्टैंडर्ड Oppo Reno 15 की कीमत 50,000 रुपये से कम हो सकती है। Reno 15 Pro Mini की कीमत 40,000 रुपये से कम होने की संभावना है। वहीं, Reno 15 Pro की कीमत Reno 14 Pro से थोड़ी ज्यादा हो सकती है।
Oppo Reno 15 सीरीज के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
कंपनी ने इस बार Reno 15 सीरीज में कैमरा आइलैंड को रीडिजाइन किया है। सभी मॉडल्स में एयरोस्पेस-ग्रेड एल्यूमीनियम फ्रेम दिया जा सकता है।
- Reno 15 Pro 5G: 6.78-इंच AMOLED डिस्प्ले, Corning Gorilla Glass Victus 2, उच्च गुणवत्ता वाला स्क्रीन प्रोटेक्शन।
- Reno 15 Pro Mini: 6.32-इंच AMOLED डिस्प्ले, Gorilla Glass 7i और AGC DT-STAR D+ प्रोटेक्शन।
- Reno 15 स्टैंडर्ड: 6.59-इंच AMOLED डिस्प्ले, Gorilla Glass 7i कोटिंग।
कैमरा और फोटोग्राफी फीचर्स
- Reno 15 Pro और Pro Mini: 200MP प्राइमरी रियर कैमरा, 50MP 3.5x टेलीफोटो पोर्ट्रेट कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा।
- Reno 15 स्टैंडर्ड: 50MP प्राइमरी कैमरा, 50MP 3.5x टेलीफोटो कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड रियर कैमरा।
नई Reno 15 सीरीज 5G के कैमरा और AI फीचर्स इसे फोटोग्राफी और मल्टीमीडिया के शौकीनों के लिए आकर्षक विकल्प बनाते हैं।
