लखनऊ में आवारा कुत्तों के लिए बड़े शेल्टर होम की तैयारी, दो मेगा सेंटर होंगे बनेंगे सुरक्षित ठिकाना
लखनऊ। शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के पालन में नगर निगम दो बड़े डॉग शेल्टर होम बनाने की तैयारी में है। प्रत्येक शेल्टर की क्षमता 1000 कुत्तों के लिए होगी और यह आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे।
दो अलग-अलग स्थानों पर शेल्टर होम
पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा ने नगर निगम की प्रभारी अधिकारी को पत्र लिखकर दो अलग-अलग स्थानों पर 3.25 से 4 एकड़ भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। इस भूमि पर कुत्तों के लिए आवास, इलाज, नसबंदी और देखरेख की पूर्ण व्यवस्था की जाएगी।
नगर निगम की स्वीकृति और निर्देश
इसके पहले महापौर सुषमा खर्कवाल की अध्यक्षता में हुई नगर निगम की कार्यकारिणी बैठक में शेल्टर होम के लिए भूमि उपलब्ध कराने का निर्णय लिया जा चुका है। प्रमुख सचिव ने भी निर्देश दिए कि नगर निगम सीमा के भीतर उपयुक्त स्थान तुरंत चिन्हित कर शेल्टर सेंटर स्थापित किए जाएं।
उद्देश्य और लाभ
इन मेगा शेल्टर होम के बनने से आवारा कुत्तों को सुरक्षित ठिकाना मिलेगा, उनका सही इलाज और देखभाल संभव होगी और शहर में कुत्तों से जुड़ी समस्याओं में भी कमी आएगी।
