ब्रिटेन में ‘एक्स’ ऐप पर बैन का खतरा, पीएम स्टारमर ने मस्क को चेताया, AI चैटबॉट ‘ग्रोक’ विवाद में

G-LgtAFa0AA-hkb

लोकप्रिय सोशल मीडिया ऐप एक्स (X) को ब्रिटेन में बड़ा खतरा पैदा हो गया है। एक्स के AI चैटबॉट ‘ग्रोक’ द्वारा महिलाओं और बच्चों की नग्न तस्वीरें तैयार करने की जानकारी सामने आने के बाद विवाद गरमाया है। एक्स के दुनिया भर में करीब 65 करोड़ उपयोगकर्ता हैं, जिनमें से 2 करोड़ केवल ब्रिटेन में हैं।

प्रधानमंत्री की चेतावनी और ऑफकॉम की कार्रवाई
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने मीडिया नियामक ऑफिस ऑफ कम्युनिकेशंस (Ofcom) से इस मामले की गंभीर जांच करने और सभी विकल्पों पर विचार करने का अनुरोध किया है। ऑफकॉम के पास ऑनलाइन सुरक्षा अधिनियम के तहत अरबों पाउंड का जुर्माना लगाने और ऐप तक ब्रिटेन में पहुंच को पूरी तरह बैन करने की शक्तियां हैं।

डार्क वेब पर मिली अवैध सामग्री
ब्रिटेन के एक इंटरनेट निगरानी निकाय ने चेतावनी दी कि ग्रोक द्वारा बनाई गई तस्वीरें डार्क वेब फोरम पर शेयर की गई हैं। ये तस्वीरें अवैध बाल यौन शोषण सामग्री की श्रेणी में आती हैं। प्रधानमंत्री स्टारमर ने कहा कि एक्स को इस मामले को गंभीरता से लेना होगा और ऑफकॉम को पूर्ण समर्थन दिया जाएगा।

मस्क ने कानून की आलोचना की
एलोन मस्क ने ब्रिटेन के ऑनलाइन सुरक्षा अधिनियम की आलोचना करते हुए दावा किया कि इसका उद्देश्य केवल लोगों का दमन करना है। कानून के तहत ब्रिटिश अधिकारी उन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को बैन कर सकते हैं जो बार-बार अवैध बाल यौन शोषण या बदला लेने के उद्देश्य से बनाई गई पोर्नोग्राफी सामग्री हटाने में विफल रहते हैं।

 

एक नज़र