IRCTC का खास हवाई टूर पैकेज: 3 ज्योतिर्लिंगों के साथ शिरडी साईं बाबा के दर्शन, 3 स्टार होटल में ठहरना और खाना भी शामिल

6ab142529543d-air-tour-package-2

चंदौली: अक्टूबर में धार्मिक यात्रा के साथ महाराष्ट्र के प्रमुख पर्यटन स्थलों की सैर करने की योजना बना रहे लोगों के लिए IRCTC ने खास हवाई टूर पैकेज शुरू किया है। ‘तीन ज्योतिर्लिंगों के साथ शिरडी दर्शन’ नाम के इस पैकेज में यात्रियों को 5 रात और 6 दिन की यात्रा कराई जाएगी। यात्रा की शुरुआत लखनऊ से होगी और इसमें नासिक, शिरडी और छत्रपति संभाजी नगर यानी औरंगाबाद के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा।

यात्रियों के लिए लखनऊ से नासिक और नासिक से लखनऊ की यात्रा फ्लाइट से होगी। पैकेज में 3 स्टार होटल में ठहरने के साथ खाने-पीने की सुविधा भी शामिल है।

22 से 27 अक्टूबर तक होगी यात्रा

IRCTC का यह टूर पैकेज 22 अक्टूबर 2026 से 27 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। छह दिन की इस यात्रा के दौरान यात्रियों को धार्मिक स्थलों के साथ महाराष्ट्र के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भी भ्रमण कराया जाएगा। यात्रा के लिए आने-जाने की व्यवस्था फ्लाइट से की गई है।

नासिक में पंचवटी और त्र्यंबकेश्वर के दर्शन

यात्रा के दौरान नासिक में पंचवटी के प्रमुख धार्मिक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। यहां पांच बरगद के पेड़, सीता गुफा मंदिर और त्र्यंबकेश्वर मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे। इसके अलावा यात्रियों को भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग मंदिर भी ले जाया जाएगा।

शिरडी में साईं बाबा और शनि शिंगणापुर के दर्शन

पैकेज में शिरडी का धार्मिक भ्रमण भी शामिल है। यात्रियों को शिरडी साईं बाबा मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे। इसके साथ ही शनि शिंगणापुर मंदिर का भी भ्रमण कराया जाएगा।

घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग और एलोरा की गुफाएं भी शामिल

यात्रा के अगले चरण में यात्रियों को छत्रपति संभाजी नगर यानी औरंगाबाद ले जाया जाएगा। यहां घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर और प्रसिद्ध एलोरा की गुफाओं का भ्रमण कराया जाएगा। इस तरह पैकेज में धार्मिक स्थलों के साथ ऐतिहासिक और पर्यटन स्थलों को भी शामिल किया गया है।

एक व्यक्ति के लिए 57 हजार रुपये किराया

IRCTC के अनुसार, पैकेज का किराया होटल में ठहरने की व्यवस्था के आधार पर अलग-अलग रखा गया है।

एक व्यक्ति के लिए: 57,000 रुपये प्रति व्यक्ति

दो व्यक्तियों के साथ ठहरने पर: 46,400 रुपये प्रति व्यक्ति

तीन व्यक्तियों के साथ ठहरने पर: 45,400 रुपये प्रति व्यक्ति

माता-पिता के साथ बच्चे का किराया: बेड सहित 40,800 रुपये और बिना बेड 38,400 रुपये

पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर बुकिंग

IRCTC उत्तरी क्षेत्र के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा के मुताबिक, टूर पैकेज की बुकिंग पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर की जाएगी। यात्री गोमती नगर, लखनऊ स्थित पर्यटन भवन के IRCTC कार्यालय से बुकिंग करा सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध है।

 

एक नज़र