वामिका के बर्थडे पर मैदान में थे विराट कोहली, अनुष्का शर्मा ने पोस्ट में बयां की मां बनने की जिम्मेदारी

7po9sor_kohli_625x300_12_January_26

नई दिल्ली। 11 जनवरी को बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की बेटी वामिका ने अपना पांचवां जन्मदिन मनाया। इस खास दिन पर जहां फैंस विराट को बेटी के साथ देखना चाहते थे, वहीं टीम इंडिया के लिए मैदान में उतरकर उन्होंने देश को जीत का तोहफा दिया।

बेटी के जन्मदिन पर क्यों नहीं थे विराट साथ?
दरअसल, वामिका के बर्थडे वाले दिन विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मुकाबला खेलने मैदान में मौजूद थे। इस मैच में विराट ने शानदार 93 रन की पारी खेली और भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। भारत ने कप्तान शुभमन गिल (56 रन) और विराट कोहली के बीच दूसरे विकेट के लिए हुई 118 रन की साझेदारी के दम पर न्यूजीलैंड को एक ओवर शेष रहते 4 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

प्लेयर ऑफ द मैच बने विराट कोहली
मैच जिताऊ पारी खेलने के लिए विराट कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उनकी 93 रन की पारी न सिर्फ टीम इंडिया की जीत की वजह बनी, बल्कि इस दौरान विराट के नाम कई बड़े रिकॉर्ड भी दर्ज हो गए।

कोहली के नाम बने 5 बड़े महारिकॉर्ड
न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत में भारत के लिए सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज बने विराट कोहली
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बने
न्यूजीलैंड के खिलाफ 3000 इंटरनेशनल रन पूरे करने वाले दूसरे एशियाई बल्लेबाज बने
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 28000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड बनाया
इंटरनेशनल क्रिकेट में नंबर तीन पोजीशन पर 100 और 50 से ज्यादा स्कोर बनाने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज बने

अनुष्का शर्मा का भावुक पोस्ट
वामिका के बर्थडे पर अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने मदरहुड को लेकर लिखा कि मां बनने के बाद जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है। उन्होंने बताया कि मदरहुड खुद को बदलने और अपने नए वर्जन की जिम्मेदारियों को अपनाने का नाम है। अनुष्का ने लिखा कि थकी आंखों और भरे दिल के साथ भी मां अपने बच्चे के लिए हर भूमिका निभाती है और उसकी जरूरतें खत्म नहीं होतीं, बल्कि नए तरीके से खुद को व्यवस्थित करती हैं।

 

एक नज़र