Tata Punch Facelift: सिर्फ 1 लाख की डाउन पेमेंट में घर लाएं SUV, जानिए बेस वेरिएंट की EMI और कुल खर्च
नई दिल्ली। टाटा मोटर्स ने कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में अपनी लोकप्रिय गाड़ी Tata Punch Facelift को हाल ही में लॉन्च किया है। अगर आप इस नई पंच फेसलिफ्ट के बेस वेरिएंट को खरीदने की योजना बना रहे हैं और सिर्फ 1 लाख रुपये की डाउन पेमेंट करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि हर महीने कितनी EMI देनी होगी और कुल खर्च कितना बैठेगा।
Tata Punch Facelift की कीमत
टाटा मोटर्स ने Punch Facelift को पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया है। इसका बेस वेरिएंट Smart है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 5.59 लाख रुपये रखी गई है। दिल्ली में गाड़ी खरीदने पर करीब 22 हजार रुपये रजिस्ट्रेशन टैक्स और लगभग 33 हजार रुपये इंश्योरेंस के रूप में देने होंगे। इन सबको जोड़ने के बाद दिल्ली में Tata Punch Facelift की ऑन-रोड कीमत करीब 6.15 लाख रुपये हो जाती है।
1 लाख डाउन पेमेंट के बाद कितनी होगी EMI
अगर आप 1 लाख रुपये की डाउन पेमेंट करते हैं, तो आपको करीब 5.15 लाख रुपये का कार लोन लेना होगा। मान लें कि बैंक 9 फीसदी सालाना ब्याज दर पर 7 साल के लिए लोन देता है, तो इस स्थिति में आपको हर महीने लगभग 8,281 रुपये की EMI चुकानी होगी।
कुल कितनी पड़ेगी गाड़ी
7 साल की अवधि में आप Tata Punch Facelift के बेस वेरिएंट पर करीब 1.80 लाख रुपये सिर्फ ब्याज के रूप में देंगे। ऐसे में एक्स-शोरूम कीमत, ऑन-रोड खर्च और ब्याज को मिलाकर इस कार की कुल लागत लगभग 7.95 लाख रुपये तक पहुंच जाती है।
किन गाड़ियों से है मुकाबला
Tata Punch Facelift को कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में उतारा गया है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Nissan Magnite, Renault Kiger और Hyundai Exter जैसी पॉपुलर SUVs से होता है।
