PM Kisan Yojana: इन किसानों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, 22वीं किस्त में 2 नहीं सीधे खाते में आएंगे 4-4 हजार रुपये

683410b1b099a-pm-kisan-samman-nidhi-265644399-16x9

नई दिल्ली: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे करोड़ों किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। आगामी किस्त में कुछ किसानों को दोगुना फायदा मिलने वाला है। ऐसे किसानों के खाते में इस बार 2 हजार नहीं बल्कि पूरे 4 हजार रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। अब तक योजना की 21 किस्तें जारी हो चुकी हैं, जिनका सीधा लाभ देश के करोड़ों किसानों को मिला है और हर किस्त में 2-2 हजार रुपये खातों में भेजे गए हैं।

क्या सभी किसानों को मिलेंगे 4-4 हजार रुपये?

कई किसानों के मन में यह सवाल जरूर उठ रहा होगा कि क्या 22वीं किस्त में सभी लाभार्थियों को 4-4 हजार रुपये मिलेंगे या फिर यह फायदा सिर्फ कुछ किसानों को ही मिलेगा। साफ तौर पर बता दें कि 22वीं किस्त में सभी किसानों को 4 हजार रुपये नहीं दिए जाएंगे, बल्कि यह लाभ केवल चुनिंदा किसानों को ही मिलेगा।

सरकार साल में कैसे भेजती है किस्त

केंद्र सरकार पीएम किसान योजना के तहत हर साल तीन किस्तों में किसानों को आर्थिक सहायता देती है। प्रत्येक किस्त में 2-2 हजार रुपये किसानों के खाते में डायरेक्ट ट्रांसफर किए जाते हैं। योजना का बजट ही यह तय करता है कि किस्त की राशि कितनी होगी। योजना की शुरुआत से अब तक किस्त की रकम में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है, ऐसे में 1 फरवरी को पेश होने वाले आम बजट को लेकर किसानों की निगाहें टिकी हुई हैं। अगर बजट में पीएम किसान योजना का आवंटन बढ़ता है, तो इसका सीधा लाभ किसानों को मिल सकता है।

किन किसानों को मिलेंगे 4-4 हजार रुपये

अगर 22वीं किस्त में 4-4 हजार रुपये मिलने की बात करें, तो यह राशि उन्हीं किसानों के खाते में आएगी जिनकी 21वीं किस्त किसी तकनीकी कारण से अटक गई थी। जिन किसानों को पिछली किस्त का पैसा नहीं मिल पाया था, उन्हें सरकार अगली किस्त में पिछली और नई किस्त की राशि जोड़कर देती है। ऐसे में 22वीं किस्त के दौरान इन किसानों के खाते में कुल 4 हजार रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे।

तकनीकी वजहों से क्यों रुक जाती है किस्त

हर किस्त में हजारों किसानों की रकम तकनीकी कारणों से अटक जाती है। कभी दस्तावेजों में गड़बड़ी, तो कभी बैंक से जुड़ी समस्या के कारण पैसा खाते तक नहीं पहुंच पाता। ऐसे मामलों में सरकार अगली किस्त के साथ पिछली किस्त का भुगतान कर देती है।

इन किसानों को नहीं मिलेगी PM Kisan Yojana की 22वीं किस्त

सरकार पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि जो किसान योजना की जरूरी शर्तें पूरी नहीं करते हैं, उनकी किस्त रोकी जा सकती है। इसमें ई-केवाईसी अधूरी होना, आधार का बैंक खाते से लिंक न होना या बैंक डिटेल्स में गड़बड़ी जैसी वजहें शामिल हैं।

अधूरा ई-केवाईसी बना सबसे बड़ी रुकावट

जिन किसानों ने अब तक ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उन्हें 22वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। सरकार ने ई-केवाईसी को अनिवार्य कर दिया है। अगर ई-केवाईसी अधूरी है, तो किस्त सीधे रोक दी जाती है।

आधार से लिंक नहीं है बैंक खाता

पीएम किसान योजना की राशि DBT यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है। अगर किसान का बैंक अकाउंट आधार से लिंक नहीं है या DBT सेवा एक्टिव नहीं है, तो किस्त का पैसा खाते में ट्रांसफर नहीं होगा।

बैंक डिटेल्स में गलती भी बन सकती है वजह

कई बार किसान गलत अकाउंट नंबर, IFSC कोड या बैंक का नाम भर देते हैं। ऐसी स्थिति में भी किस्त अटक जाती है। इसलिए समय-समय पर अपनी बैंक डिटेल्स की जांच करना बेहद जरूरी है।

कब जारी हो सकती है 22वीं किस्त

पीएम किसान योजना की किस्तें आमतौर पर चार महीने के अंतराल पर जारी की जाती हैं। अब तक के भुगतान पैटर्न को देखें तो 22वीं किस्त फरवरी महीने में आने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं हुआ है। ऐसे में बजट के बाद किसानों को बड़ा तोहफा मिलने की उम्मीद की जा रही है।

 

एक नज़र