Trigrahi Yog 2026: 6 फरवरी को कुंभ में बनेगा दुर्लभ त्रिग्रही योग, इन 3 राशियों की खुल सकती है किस्मत

697f140149ac0-trigrahi-rajyog-2026-015107285-16x9

फरवरी का महीना शुरू होते ही ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार 6 फरवरी 2026 को कुंभ राशि में एक विशेष त्रिग्रही योग का निर्माण होने जा रहा है। इस दिन शुक्र, बुध और राहु एक ही राशि में एक साथ विराजमान होंगे, जिसे ज्योतिष में बेहद प्रभावशाली योग माना जाता है। पंचांग के मुताबिक 3 फरवरी को बुध कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, 6 फरवरी को शुक्र भी कुंभ राशि में गोचर करेंगे, जबकि राहु पहले से ही कुंभ राशि में स्थित हैं। तीनों ग्रहों की यह युति कुछ राशियों के लिए खास तौर पर शुभ फल देने वाली मानी जा रही है।

मेष राशि को मिल सकता है आर्थिक लाभ
मेष राशि के जातकों के लिए त्रिग्रही योग शुभ संकेत लेकर आ सकता है। इस योग के प्रभाव से आय के नए स्रोत बनने की संभावना है और आर्थिक स्थिति में मजबूती देखने को मिल सकती है। निवेश से जुड़े फैसलों में लाभ मिलने के योग हैं। वाहन या संपत्ति की खरीद के संकेत भी बन रहे हैं। लंबे समय से चली आ रही किसी परेशानी से राहत मिलने से मानसिक सुकून बढ़ सकता है।

वृश्चिक राशि के लिए बढ़ेगा मान-सम्मान
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह त्रिग्रही योग सुख-सुविधाओं में वृद्धि करने वाला माना जा रहा है। इस दौरान मानसिक शांति और पारिवारिक सुख में इजाफा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलने के संकेत हैं और नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या वेतन वृद्धि से जुड़ी अच्छी खबर मिलने की संभावना है। समाज में प्रतिष्ठा और सम्मान भी बढ़ सकता है।

मकर राशि को धन लाभ के प्रबल योग
मकर राशि के जातकों के लिए त्रिग्रही योग आर्थिक मामलों में राहत देने वाला साबित हो सकता है। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं, जिससे रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। पुराने कर्ज या आर्थिक तनाव से छुटकारा मिलने की संभावना है। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने के संकेत भी मिल रहे हैं। इस दौरान सामाजिक स्थिति और प्रभाव में भी वृद्धि हो सकती है।

 

एक नज़र