Mangal Rahu Yuti 2026: कुंभ राशि में बनेगा उग्र अंगारक योग, 3 राशियों के लिए बढ़ेगा खतरे का अलार्म

09_06_2023-combination_of_rahu_and_mars

वैदिक ज्योतिष के अनुसार साल 2026 में ग्रहों की चाल कई राशियों के जीवन में बड़े बदलाव ला सकती है। 23 फरवरी 2026 को ग्रहों के सेनापति मंगल कुंभ राशि में गोचर करेंगे। खास बात यह है कि उस समय कुंभ राशि में पहले से ही राहु विराजमान रहेंगे। मंगल और राहु की युति से अंगारक योग का निर्माण होगा, जिसे ज्योतिष शास्त्र में अत्यंत उग्र और अशुभ माना गया है। मान्यता है कि इस योग के प्रभाव से जीवन में तनाव, क्रोध, भ्रम और अचानक आने वाली परेशानियों में इजाफा हो सकता है।

हर राशि पर नहीं, लेकिन 3 राशियों पर पड़ेगा गहरा असर

ज्योतिषीय गणनाओं के मुताबिक अंगारक योग का प्रभाव सभी राशियों पर समान नहीं होगा। हालांकि, तीन राशियां ऐसी हैं जिनके लिए यह समय विशेष रूप से चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरान करियर, धन, सेहत और रिश्तों से जुड़ी मुश्किलें सामने आ सकती हैं।

मेष राशि: करियर और आर्थिक मोर्चे पर बढ़ेगी चिंता

मेष राशि के जातकों के लिए अंगारक योग परेशानी का कारण बन सकता है। 22 फरवरी तक परिस्थितियां आपके पक्ष में रह सकती हैं, लेकिन 23 फरवरी के बाद हालात बदलने के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में रुकावटें आ सकती हैं और करियर को लेकर मानसिक दबाव बढ़ सकता है। आर्थिक स्थिति भी अस्थिर हो सकती है, अचानक खर्चों में इजाफा होने की आशंका है। इसके साथ ही सेहत से जुड़ी दिक्कतें भी परेशान कर सकती हैं, इसलिए सावधानी बेहद जरूरी होगी।

मकर राशि: धन, नौकरी और रिश्तों में बढ़ेगा तनाव

मकर राशि वालों के लिए यह योग खास तौर पर धन और करियर के लिहाज से सतर्क रहने का संकेत देता है। इस दौरान आर्थिक नुकसान की संभावना बनी रह सकती है। नौकरी या व्यवसाय में अड़चनें आ सकती हैं और काम का दबाव बढ़ने से मानसिक तनाव महसूस होगा। सेहत को लेकर भी लापरवाही भारी पड़ सकती है। वैवाहिक जीवन में मतभेद या तनाव की स्थिति बन सकती है, इसलिए संयम से काम लेना जरूरी होगा।

मीन राशि: करियर में अस्थिरता और फैसलों में जोखिम

मीन राशि के जातकों के जीवन में अंगारक योग उथल-पुथल मचा सकता है। करियर में अस्थिरता बनी रह सकती है और नौकरी जाने या बदलाव का डर सताता रहेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को नुकसान झेलना पड़ सकता है। इस समय किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करना नुकसानदेह साबित हो सकता है। बड़े फैसले लेते वक्त अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है।

अंगारक योग के प्रभाव को कम करने के उपाय

ज्योतिष शास्त्र में अंगारक योग के नकारात्मक प्रभाव को शांत करने के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं। नियमित रूप से हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करना लाभकारी माना जाता है। मंगलवार के दिन व्रत रखना शुभ होता है। तांबे या लाल रंग की वस्तुओं का दान करें और लाल गाय को गुड़ खिलाएं। इन उपायों से मानसिक शांति मिल सकती है और नकारात्मक प्रभाव कुछ हद तक कम हो सकते हैं।

 

एक नज़र