खौफनाक साजिश! बेडरूम में रची गई हत्या, शारीरिक संबंध के दौरान गला घोंटा, बेड के नीचे छिपा था दूसरा प्रेमी
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली सनसनीखेज हत्या का खुलासा हुआ है। यहां एक महिला ने अपने प्रेमी की बेरहमी से हत्या करवा दी। पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला के दो प्रेमी थे और एक को रास्ते से हटाने के लिए उसने दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर पूरी वारदात को अंजाम दिया।
शारीरिक संबंध के बहाने बुलाया, फिर उतारा मौत के घाट
पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला सोनिया ने अपने पहले प्रेमी संजीव उर्फ जीवन को किराए के मकान में बुलाया। वहां शारीरिक संबंध बनाते समय पहले से बेड के नीचे छिपे दूसरे प्रेमी सादिक ने अचानक पीछे से आकर रस्सी से जीवन का गला घोंट दिया। इस दौरान सोनिया ने खुद जीवन के दोनों हाथ पकड़ रखे, ताकि वह बच न सके।
हत्या के बाद नाले में फेंकी गई लाश
गला घोंटने से मौत होने के बाद दोनों आरोपियों ने शव को ठिकाने लगाने की साजिश रची। संजीव उर्फ जीवन की लाश को सरवट फाटक के पास नाले में फेंक दिया गया, ताकि हत्या को हादसा या अज्ञात मामला दिखाया जा सके।
नाले में मिले शव से मचा था हड़कंप
यह मामला 1 फरवरी 2026 का है, जब सरवट फाटक के पास नाले में एक अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। बाद में शव की पहचान हरिनगर, थाना पुरकाजी निवासी 30 वर्षीय संजीव उर्फ जीवन के रूप में हुई।
परिजनों की तहरीर पर दर्ज हुआ हत्या का मुकदमा
मृतक के परिजनों की शिकायत पर थाना नई मंडी में हत्या का मामला दर्ज किया गया। केस की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने चार विशेष टीमों का गठन किया और लगातार जांच शुरू की।
12 साल पुराना रिश्ता, फिर शुरू हुआ प्रेम त्रिकोण
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि संजीव उर्फ जीवन और सोनिया के बीच करीब 12 वर्षों से प्रेम संबंध थे। कुछ समय बाद सोनिया के सादिक से भी संबंध बन गए। इसी प्रेम त्रिकोण को लेकर आए दिन विवाद होने लगा, जिसके बाद संजीव को रास्ते से हटाने की योजना बनाई गई।
किराए के मकान में रची गई पूरी साजिश
पुलिस के अनुसार, सादिक ने नई मंडी क्षेत्र में एक मकान किराए पर लिया। योजना के तहत सोनिया ने जीवन को फोन कर वहां बुलाया। जैसे ही दोनों कमरे में थे, बेड के नीचे छिपे सादिक ने मौका पाकर रस्सी का फंदा डाल दिया और हत्या कर दी।
दोनों आरोपी गिरफ्तार, कानूनी कार्रवाई जारी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, क्षेत्राधिकारी राजू कुमार साव और थाना प्रभारी बृजेश कुमार शर्मा की टीम ने 2 फरवरी 2026 को मामले का खुलासा करते हुए ग्राम हरसौली, थाना शाहपुर निवासी सादिक पुत्र असगर और सोनिया पत्नी स्वर्गीय रोहित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
