जॉनी लीवर को मिली बहू? बेटे जेसी के साथ स्पॉट हुई मिस्ट्री गर्ल, ब्लैक शॉर्ट ड्रेस में दिखीं स्टाइलिश
मुंबई। कॉमिक किंग जॉनी लीवर लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाए हुए हैं। चार दशक से ज्यादा के करियर में उन्होंने दर्शकों को हंसाने के कई अवसर दिए, वहीं उतार-चढ़ाव भी देखे। आज भी अपने कमाल के कॉमिक टाइमिंग और सेल्फ स्टाइल के लिए फैंस के बीच लोकप्रिय हैं। जॉनी लीवर की बेटी जेमी लीवर फिल्म इंडस्ट्री में धीरे-धीरे खुद की पहचान बना रही हैं, जबकि उनके बेटे जेसी लीवर मीडिया की नजरों में कम ही आते हैं।
जेसी के साथ दिखी मिस्ट्री गर्ल
हाल ही में जेसी लीवर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह किसी मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आए। दोनों के बीच की बॉन्डिंग देखकर फैंस का कहना है कि यह लड़की संभवतः जेसी की गर्लफ्रेंड और जॉनी लीवर की होने वाली बहू हो सकती हैं। वीडियो में जेसी ब्लैक जींस और व्हाइट शर्ट में हैं, जबकि मिस्ट्री गर्ल ब्लैक शॉर्ट ड्रेस में बेहद स्टाइलिश और प्यारी लग रही हैं।
नेटिजंस ने किए सवाल
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इसे लेकर अटकलें लगाईं। कई ने कहा कि दोनों के बीच जो कैम्फर्टेबल पोज है, उससे लग रहा है कि कुछ तो चल रहा है। वहीं कुछ फैंस मिस्ट्री गर्ल की पहचान जानना चाहते हैं। हालांकि, अब तक जेसी या परिवार की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं आई है। जेसी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और उनके इंस्टाग्राम पर करीब 2 लाख फॉलोअर्स हैं।
जेसी की गंभीर बीमारी का संघर्ष
जॉनी लीवर ने हाल ही में इंटरव्यू में बताया था कि जेसी एक समय गंभीर बीमारी से जूझ चुके हैं। जेसी की गर्दन में ट्यूमर था, जिसे निकालना काफी जोखिम भरा था। डॉक्टर्स ने बताया था कि ऑपरेशन में आंखों की रोशनी जाने और पैरालिसिस का खतरा था। उस समय जेसी की उम्र 12 साल थी। बाद में परिवार अमेरिका गया और जेसी का सफल ऑपरेशन हुआ। आज जेसी पूरी तरह स्वस्थ और कैंसर फ्री हैं।
