नेपाल चुनाव को लेकर इंडो-नेपाल अधिकारियों की हाई लेवल बैठक में बनी रणनीति

WHATSAPP_IMAGE_2026-02-16_AT_45139_PM055147_1771244705021

नेपाल में होने वाले चुनाव को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए अहम रणनीति बनाई गई। इंडो-नेपाल क्रॉस बॉर्डर ज्वाइंट सिक्योरिटी कोऑर्डिनेशन कमेटी की ऑनलाइन बैठक में दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारियों ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।

सीमा सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर जोर

बैठक में महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर और पश्चिमी चंपारण के अधिकारियों के साथ नेपाल के रुपन्देही, कपिलवस्तु और नवलपरासी जिलों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

बैठक में चुनाव के दौरान सीमा निगरानी, कानून व्यवस्था, सीमाद्योतक चिह्नों की सुरक्षा, नोमेंस लैंड का सुंदरीकरण, मानव तस्करी, नशीले पदार्थों, शराब और खाद सहित अन्य वस्तुओं की तस्करी रोकने पर चर्चा हुई।

सीमा सील करने की तैयारी

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने नेपाली प्रशासन के अनुरोध पर 5 मार्च की मध्यरात्रि से 72 घंटे पहले अंतरराष्ट्रीय सीमा सील करने के लिए शासन स्तर पर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया। उन्होंने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।

संयुक्त गश्त और सूचना साझा करने पर सहमति

एसपी सोमेंद्र मीना ने सीमा पार अपराध रोकने के लिए संयुक्त गश्त और अतिरिक्त सतर्कता बरतने पर जोर दिया। साथ ही वांछित अपराधियों की सूची पर कार्रवाई और तस्करी रोकने के लिए समन्वय बढ़ाने की बात कही गई।

दोनों देशों के अधिकारियों ने संवेदनशील सूचनाओं को साझा करने और बाढ़ से बचाव जैसे मुद्दों पर भी सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई।

5 मार्च को नेपाल में चुनाव

नेपाल में 5 मार्च को प्रतिनिधि सभा के चुनाव होने हैं। इसी को लेकर दोनों देशों के प्रशासन के बीच समन्वय बढ़ाने के लिए यह बैठक आयोजित की गई, जिसमें चुनाव को सुरक्षित और निष्पक्ष बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

एक नज़र