46 साल की मां और 22 साल के बेटे के बीच अवैध संबंध का खुलासा, 100 से ज्यादा बार संबंध बनाने का दावा; ऐसे खुली पूरी कहानी
फ्लोरिडा: अमेरिका के फ्लोरिडा में घरेलू विवाद की जांच के दौरान एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पोल्क काउंटी में 46 साल की एक महिला पर अपने 22 साल के बेटे के साथ अवैध यौन संबंध बनाने का आरोप लगा है। जांच के दौरान बेटे ने पुलिस को बताया कि 18 साल की उम्र के बाद से उसके अपनी मां के साथ संबंध थे। पूछताछ के दौरान उसने दावा किया कि दोनों के बीच 100 से ज्यादा बार शारीरिक संबंध बने।
घरेलू विवाद के बाद सामने आया मामला
मामले का खुलासा उस समय हुआ जब महिला ने अपने बेटे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को बुलाया। पुलिस ने बेटे को गिरफ्तार किया तो उसने गुस्से में अपनी मां के साथ संबंध होने की बात पुलिस को बताई।
पुलिस अधिकारी बेटे के इस दावे से हैरान रह गए और उससे दोबारा पूरी बात बताने को कहा। बेटे ने दोबारा भी यही आरोप दोहराया। इसके बाद जांच अधिकारियों ने महिला से पूछताछ की और 18 साल की उम्र के बाद से बेटे के साथ संबंध बनाने के आरोप के बारे में सवाल किया।
पति को नहीं थी पूरे मामले की जानकारी
महिला के पति ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रहे थे और उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं थी। हालांकि, उन्होंने पुलिस को यह जरूर बताया कि कई बार दोनों को बंद कमरे में साथ समय बिताते देखकर उन्हें शक होता था।
जांच के बाद मां और बेटे दोनों के खिलाफ करीबी रिश्तेदारों के बीच यौन संबंध बनाने से जुड़े मामले में कार्रवाई की गई।
महिला को मिली जमानत, बेटा हिरासत में
महिला के खिलाफ घरेलू हिंसा और एडल्ट्री के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। उसे 6,250 डॉलर के मुचलके पर जमानत मिल गई। वहीं, बेटे के खिलाफ घरेलू हिंसा का एक अतिरिक्त मामला दर्ज किया गया है और वह अभी हिरासत में है।
