5.73 लाख रुपये में 7-सीटर कार का शानदार विकल्प, 19.6 kmpl माइलेज के साथ मिलेंगे Apple CarPlay जैसे फीचर्स

nissan-gravite-(1)-1791644046613_v

नई दिल्ली: अगर आप अपनी बड़ी फैमिली के लिए कम बजट में एक ऐसी 7-सीटर कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, जिसमें अच्छा माइलेज, आरामदायक सफर और आधुनिक फीचर्स मिलें, तो Nissan Gravite आपके लिए एक विकल्प हो सकती है। इस गाड़ी की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.73 लाख रुपये है और इसमें 7 लोगों के बैठने की सुविधा मिलती है।

यह कार 10 लाख रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में कई फीचर्स के साथ आती है। इसमें पेट्रोल इंजन के साथ CNG विकल्प भी उपलब्ध है, जिससे इसे रोजाना इस्तेमाल के लिए किफायती माना जा सकता है।

इंजन और परफॉर्मेंस

Nissan Gravite में 999cc का 3-सिलेंडर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 6,350 आरपीएम पर 71.01 बीएचपी की पावर और 3,400 आरपीएम पर 96 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है।

कार में ग्राहकों को पेट्रोल के साथ CNG विकल्प भी मिलता है, जिससे कम खर्च में लंबी दूरी का सफर करने वालों को फायदा मिल सकता है।

गियरबॉक्स और माइलेज

Nissan Gravite में 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड ईजी शिफ्ट एएमटी गियरबॉक्स का विकल्प दिया गया है। यह कार फ्रंट-व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ आती है और इसमें 40 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है।

ARAI के अनुसार, इसके मैनुअल वेरिएंट की माइलेज 19.3 किलोमीटर प्रति लीटर और एएमटी वेरिएंट की माइलेज 19.6 किलोमीटर प्रति लीटर तक है।

स्पेस और डाइमेंशन

इस 7-सीटर कार की लंबाई 3,987 मिमी, चौड़ाई 1,734 मिमी और ऊंचाई 1,643 मिमी है। इसका व्हीलबेस 2,636 मिमी और ग्राउंड क्लीयरेंस 182 मिमी है।

कार में पीछे की थर्ड रो सीट को हटाने का विकल्प भी मिलता है। थर्ड रो सीट को हटाने या मोड़ने के बाद इसमें 625 लीटर तक का बूट स्पेस उपलब्ध हो जाता है।

सस्पेंशन और ब्रेकिंग सिस्टम

Nissan Gravite में आगे की तरफ मैकफर्शन स्ट्रट सस्पेंशन और पीछे की तरफ रियर ट्विस्ट बीम सस्पेंशन दिया गया है। इसमें इलेक्ट्रिक पावर-असिस्टेड टिल्ट स्टीयरिंग मिलती है।

ब्रेकिंग के लिए आगे डिस्क ब्रेक और पीछे ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। इसके अलावा कार में 185/65 R15 साइज के रेडियल ट्यूबलेस टायर मिलते हैं।

सेफ्टी और आधुनिक फीचर्स

सुरक्षा के लिहाज से Nissan Gravite में 6 एयरबैग, EBD के साथ ABS, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, हिल-स्टार्ट असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, रियर पार्किंग सेंसर और रिवर्स कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

मनोरंजन और सुविधा के लिए इसमें वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और Apple CarPlay के साथ 8 इंच की फ्लोटिंग टचस्क्रीन, 7 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, दूसरी और तीसरी रो के लिए रियर एसी वेंट, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर और JBL साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Nissan Gravite की एक्स-शोरूम कीमत 5.73 लाख रुपये से लेकर 9.38 लाख रुपये तक जाती है।

 

एक नज़र