‘The Wizard of Oz’ के किरदार बने नन्हे कलाकार, होर्नर कॉलेज के मंच पर दिखा अभिनय और कल्पनाशीलता का जादू

05

लखनऊ: महानगर एक्सटेंशन स्थित होर्नर कॉलेज के वार्षिक समारोह में बच्चों की अभिनय प्रतिभा ने दर्शकों का मन मोह लिया। प्री-प्राइमरी एवं प्राइमरी विभाग के विद्यार्थियों ने प्रसिद्ध कहानी पर आधारित नाटक ‘The Wizard of Oz’ का शानदार मंचन किया। नन्हे कलाकारों के अभिनय, आत्मविश्वास और आकर्षक मंच प्रस्तुति को खूब सराहना मिली।

कहानी के किरदारों को बच्चों ने मंच पर किया जीवंत

नाटक की प्रस्तुति के दौरान बच्चों ने अपने अभिनय कौशल से दर्शकों को बांधे रखा। उनकी तैयारी और मंच पर तालमेल ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। समारोह में ‘Tiny Voices, Big Messages’ के तहत कविताओं के माध्यम से भी बच्चों ने अपनी अभिव्यक्ति क्षमता का परिचय दिया।

फैशन शो और नृत्य प्रस्तुतियों ने बढ़ाई रौनक

कार्यक्रम में ‘Around the World’ फैशन शो के जरिए अलग-अलग देशों की संस्कृति, पारंपरिक परिधान और विविधता की झलक पेश की गई। भारतीय और पाश्चात्य नृत्य शैलियों की प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों का मनोरंजन किया। माताओं की विशेष नृत्य प्रस्तुति को भी खूब वाहवाही मिली।

प्रधानाचार्या ने की विद्यार्थियों की सराहना

कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. माला मेहरा ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों की छिपी प्रतिभा को सामने लाने का अवसर देते हैं। इससे उनमें आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सामूहिक रूप से काम करने की क्षमता विकसित होती है। समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. माननी श्रीवास्तव भी मौजूद रहीं।

 

एक नज़र