Flipkart GOAT Sale का बड़ा धमाका! Nothing Phone 4a सीरीज पर 8,000 रुपये तक की भारी कटौती, खरीदने का सुनहरा मौका

nothing-phone-4a-pro-1-1782983905

नई दिल्ली: स्मार्टफोन खरीदारों के लिए जुलाई की शुरुआत शानदार ऑफर्स के साथ होने जा रही है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart की आगामी GOAT Sale में इस साल लॉन्च हुई Nothing की Phone 4a सीरीज पर बड़ा डिस्काउंट मिलने वाला है। कंपनी के दोनों स्मार्टफोन मॉडल पर बैंक ऑफर, एक्सचेंज बोनस और अन्य फायदे मिलाकर कुल 8,000 रुपये तक की बचत की जा सकेगी।

Phone 4a पर मिलेंगे कई आकर्षक ऑफर्स

सेल के दौरान Nothing Phone 4a खरीदने वाले ग्राहकों को 4,000 रुपये का तत्काल बैंक छूट लाभ मिलेगा। इसके अलावा पुराने फोन के बदले 3,000 रुपये तक का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस भी दिया जाएगा। वहीं आसान किस्त विकल्प चुनने वाले ग्राहकों को 3,000 रुपये तक का अतिरिक्त लाभ मिलने की भी घोषणा की गई है।

Phone 4a Pro पर भी मिलेगी बड़ी छूट

Nothing Phone 4a Pro को खरीदने वाले ग्राहकों के लिए भी कंपनी ने विशेष ऑफर तैयार किए हैं। इस मॉडल पर 5,000 रुपये का तत्काल बैंक डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर के तहत 3,000 रुपये तक का अतिरिक्त फायदा भी ग्राहकों को मिलेगा।

4 जुलाई से शुरू होगी मेगा सेल

Flipkart की GOAT Sale 4 जुलाई से शुरू होने जा रही है। सेल शुरू होते ही दोनों स्मार्टफोन मॉडल रियायती कीमतों पर उपलब्ध होंगे। ऐसे में प्रीमियम फीचर्स वाले स्मार्टफोन की तलाश कर रहे ग्राहकों के लिए यह अच्छा अवसर साबित हो सकता है।

Nothing Phone 4a Pro के फीचर्स

Nothing Phone 4a Pro को भारतीय बाजार में 39,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उतारा गया था। इसमें 6.83 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर के साथ 12 जीबी रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल + 50 मेगापिक्सल + 8 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन में 5,400 एमएएच की बैटरी और 50 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है।

Nothing Phone 4a में भी दमदार स्पेसिफिकेशन

Nothing Phone 4a को 31,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। इसमें 6.78 इंच का फ्लेक्सिबल एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जो 1.5के रेजोल्यूशन और 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।

यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 प्रोसेसर पर काम करता है और इसमें 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है। फोन में 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा और 5,400 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 50 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

 

एक नज़र