इंडो-नेपाल बॉर्डर पर फर्जी IAS का खुलासा: लाल-नीली बत्ती और हुटर वाली लग्जरी कार से 5 आरोपी गिरफ्तार

20260113_121029

बहराइच: भारत-नेपाल सीमा पर रुपईडीहा एसएसबी चेक पोस्ट पर पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। लाल-नीली बत्ती और हुटर लगी लग्जरी इनोवा क्रिस्टा कार से नेपाल जाने की कोशिश कर रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने खुद को सचिवालय का वरिष्ठ अधिकारी बताकर बिना जांच सीमा पार करने की कोशिश की।

पूछताछ में खुली पोल
एसएसबी 42वीं वाहिनी के सहायक कमांडेंट अमित कटियार और प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत के नेतृत्व में वाहन को रोका गया। तलाशी के दौरान कार से इलेक्ट्रॉनिक चिप डिवाइस, दो लाख रुपये से अधिक नकदी, महंगे मोबाइल और अन्य सामान बरामद हुआ।

पहले से दर्ज मामलों का भी खुलासा
गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपी धर्मेंद्र सिंह, शुभम बाजपेई, अनमोल यादव, सचिन सिंह और स्वपनिल सहाय लखनऊ के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस रिकॉर्ड में सामने आया कि इनमें से कुछ के खिलाफ पहले से ही अलग-अलग थानों में मुकदमे दर्ज हैं।

सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुटी
पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां इस घटना की गंभीरता से जांच कर रही हैं। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि फर्जी पहचान और सरकारी रुतबे का दिखावा तथा इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का उपयोग किस मकसद से किया जा रहा था। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।

 

एक नज़र