लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा गोमती नदी पर लगभग 54 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले 180 मीटर लंबे पेडेस्ट्रियन ब्रिज के निर्माण के लिए शासन ने मंजूरी दे दी

22_08_2023-lda_flats_23509005_184820164

1.लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा गोमती नदी पर लगभग 54 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले 180 मीटर लंबे पेडेस्ट्रियन ब्रिज के निर्माण के लिए शासन ने मंजूरी दे दी है।

2.पेडेस्ट्रियन ब्रिज का निर्माण 18 महीने में पूरा होगा, जिसके लिए शासन ने पहली किश्त के तौर पर 18.90 करोड़ रूपये की धनराशि भी स्वीकृत कर दी है।

3.मुस्कुराइए की आप लखनऊ में हैं’ की थीम पर बनने वाला यह पेडेस्ट्रियन ब्रिज लखनऊ को नयी पहचान देगा।

4.अहमदाबाद के अटल ब्रिज की तर्ज पर गोमती नदी पर एडीसीपी ऑफिस के पास पेडेस्ट्रियन ब्रिज का निर्माण किया जाएगा, जोकि रिवर फ्रंट के दोनों किनारों को जोड़ेगा।

5.ब्रिज की डिजाइन अनूठी व बेहद खास हो, इसके लिए आर्किटेक्ट डिजाइन कॉम्पटीशन आयोजित कराया गया था। इस प्रतियोगिता में देश भर से लगभग 25 आर्किटेक्ट संस्थाओं ने हिस्सा लेते हुए ब्रिज की ड्राइंग-डिजाइन भेजे थे।

6.ज्यूरी पैनल ने मुंबई की संस्था ‘आरवैम्प स्टूडियो’ की डिजाइन को चयनित किया। जिसके आधार पर पेडेस्ट्रियन ब्रिज का निर्माण कराया जाएगा।

7.पेडेस्ट्रियनब्रिज बनने से गोमती नदी के दायें किनारे पर लोगों की आवाजाही बढ़ेगी और वहां विकसित क्रिकेट स्टेडियम, विवाह स्थल, किड्स प्ले एरिया, एम्फीथिएटर, फ्लोटिंग रेस्टोरेंट, वॉटर स्पोर्ट्स आदि गतिविधियों की उपयोगिता भी बढ़ेगी।

एक नज़र