Jana Nayagan से पहले थलपति विजय का बॉक्स ऑफिस राज, लगातार 7 सुपरहिट फिल्मों ने पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा

untitled-design-2026-01-10t122452-1768028076

थलपति विजय अपनी मोस्ट अवेटेड आखिरी फिल्म ‘जना नायकन’ को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं। रिलीज से पहले ही उनके फैंस में उत्साह चरम पर है। इसी बीच विजय की वो फिल्में एक बार फिर सुर्खियों में हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 200 करोड़ क्लब में एंट्री की। मास एंटरटेनर से लेकर दमदार एक्शन ड्रामा तक, विजय ने हर किरदार में अपनी स्टार पावर साबित की है।

Leo (2023): रिकॉर्डतोड़ कमाई वाली एक्शन फिल्म
लियो की कहानी एक कैफे मालिक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो हिमाचल प्रदेश में शांत जीवन जी रहा होता है, लेकिन एक हिंसक घटना उसे खतरनाक ड्रग कार्टेल से भिड़ा देती है। जैसे-जैसे उसके अतीत के राज खुलते हैं, फिल्म रोमांचक मोड़ लेती है। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर करीब 605.9 करोड़ रुपये की कमाई की।

The Greatest of All Time (2024): एजेंट की वापसी
इस फिल्म में विजय एक टॉप इंटेलिजेंस एजेंट के रोल में नजर आए, जो खतरनाक जिंदगी छोड़कर सामान्य जीवन जीना चाहता है। लेकिन हालात उसे फिर एक मिशन पर लौटने को मजबूर कर देते हैं। फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 457 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

Bigil (2019): स्पोर्ट्स ड्रामा में विजय का जादू
बिगिल में विजय ने माइकल का किरदार निभाया, जो पिता की मौत के बाद फुटबॉल छोड़ देता है, लेकिन एक महिला फुटबॉल टीम का कोच बनकर नई राह तलाशता है। इस स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 295.85 करोड़ रुपये की कमाई की।

Master (2021): प्रोफेसर बनाम गैंगस्टर
इस फिल्म में विजय एक कॉलेज प्रोफेसर की भूमिका में हैं, जिसे जुवेनाइल होम में पढ़ाने भेजा जाता है। वहां उसका सामना एक खतरनाक गैंगस्टर से होता है। विजय सेतुपति के साथ उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया। मास्टर ने करीब 223 करोड़ रुपये का बिजनेस किया।

Beast (2022): एक्शन और स्टाइल का तड़का
बीस्ट में विजय एक रॉ एजेंट वीरा के रोल में दिखे, जिसने अपने हाई-ऑक्टेन एक्शन से दर्शकों को बांधे रखा। पूजा हेगड़े के साथ उनकी केमिस्ट्री भी चर्चा में रही। फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 240 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की।

Mersal (2017): सोशल मैसेज के साथ सुपरहिट
इस फिल्म में विजय ने डॉक्टर का किरदार निभाया, जिसे गलत आरोपों में फंसाया जाता है। कहानी आगे बढ़ने पर मेडिकल सिस्टम में फैले भ्रष्टाचार की परतें खुलती हैं। मर्सल ने करीब 257 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

Sarkar (2018): लोकतंत्र की लड़ाई
सरकार एक एनआरआई बिजनेसमैन की कहानी है, जिसका वोट गलत तरीके से इस्तेमाल किया जाता है। एक वोट से शुरू हुई लड़ाई लोकतंत्र की बड़ी जंग बन जाती है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 253 करोड़ रुपये कमाए।

 

एक नज़र