लखनऊ के I.B.S.A EAGLES ने SGFI में लहराया परचम, खिलाड़ियों ने जीते कई गोल्ड मेडल

WhatsApp Image 2026-09-09 at 2.55.11 AM

लखनऊ: स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) में लखनऊ के I.B.S.A EAGLES के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता का आयोजन 9, 10 और 11 सितंबर को लखनऊ में माध्यमिक शिक्षा परिषद के चयनित खिलाड़ियों के लिए किया गया।

प्रतियोगिता में I.B.S.A EAGLES के खिलाड़ियों ने अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए अलग-अलग खेल स्पर्धाओं में गोल्ड मेडल हासिल किए।

अंडर-17 बॉयज वर्ग में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

अंडर-17 बॉयज वर्ग की चुवादुकाल स्पर्धा में निखिल रावत ने स्वर्ण पदक जीतकर टीम का नाम रोशन किया। वहीं मेयपायट्टू स्पर्धा में लक्की सिंह गौतम ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

केट्टुकरी स्पर्धा में निखिल रावत और लक्की सिंह गौतम की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया।

अंडर-19 बॉयज वर्ग में भी दिखा दबदबा

अंडर-19 बॉयज वर्ग में तुषार ने चुवादुकाल और मेयपायट्टू दोनों स्पर्धाओं में गोल्ड मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा साबित की।

वहीं केट्टुकरी स्पर्धा में प्रिंस मौर्या और दिव्यांशु कश्यप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

अंडर-17 गर्ल्स वर्ग में भी खिलाड़ियों ने जीते गोल्ड

अंडर-17 गर्ल्स वर्ग में चुवादुकाल स्पर्धा में प्रांशी ने गोल्ड मेडल हासिल किया। मेयपायट्टू स्पर्धा में शिवानी रावत ने स्वर्ण पदक जीता।

इसके अलावा केट्टुकरी स्पर्धा में प्रांशी और शिवानी रावत की जोड़ी ने गोल्ड मेडल जीतकर I.B.S.A EAGLES का गौरव बढ़ाया।

SGFI प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के इस शानदार प्रदर्शन पर स्कूल परिवार और खेल प्रेमियों ने खुशी जताई। खिलाड़ियों की उपलब्धि को लखनऊ के लिए गौरव का क्षण माना जा रहा है।

 

एक नज़र