Avengers Doomsday का नया टीजर: सुपरहीरोज की फौज तैयार, ब्लैक पैंथर और फैंटास्टिक फोर की एंट्री कन्फर्म

avengers-doomsday-teaser-1768317105497

नई दिल्ली। मार्वल स्टूडियोज की मोस्ट अवेटेड फिल्म Avengers Doomsday को लेकर फैंस की उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है। हाल ही में रिलीज हुए नए टीजर ने साफ कर दिया है कि इस बार एवेंजर्स की जंग और भी बड़ी होने वाली है। टीजर में सुपरहीरोज की फौज नजर आ रही है, जिसमें ब्लैक पैंथर और फैंटास्टिक फोर जैसे दमदार किरदारों की एंट्री की पुष्टि हो चुकी है।

नए टीजर में दिखी ब्लैक पैंथर की दमदार वापसी

मार्वल स्टूडियोज ने अपने ऑफिशियल एक्स (ट्विटर) हैंडल पर Avengers Doomsday का लेटेस्ट टीजर शेयर किया है। टीजर की शुरुआत नई ब्लैक पैंथर लेटिटिया राइट से होती है, जो MCU में शूरी के किरदार के लिए जानी जाती हैं। उनकी मौजूदगी ने फैंस का उत्साह दोगुना कर दिया है।

नामोर और टैलोकैन का भी दिखा जलवा

टीजर में टेनोच ह्यूर्टा एक बार फिर नामोर के रूप में नजर आ रहे हैं। उनके साथ टैलोकैनिल की झलक भी दिखाई गई है, जो फिल्म के एक्शन और कहानी को और ज्यादा रोमांचक बनाती है।

फैंटास्टिक फोर की एंट्री से बढ़ा रोमांच

Avengers Doomsday के नए टीजर में फैंटास्टिक फोर के थिंग की झलक भी देखने को मिली है। वीडियो के अंत में ब्लैक पैंथर और फैंटास्टिक फोर की मौजूदगी की आधिकारिक पुष्टि होती है, जिससे साफ है कि इस बार MCU में कई बड़े सुपरहीरोज एक साथ नजर आने वाले हैं।

थॉर, कैप्टन अमेरिका और एक्स-मैन भी आएंगे नजर

टीजर से यह भी संकेत मिलता है कि Avengers Doomsday में थॉर, कैप्टन अमेरिका और एक्स-मैन जैसे दिग्गज सुपरहीरोज की वापसी होगी। यही वजह है कि यह फिल्म अब तक की सबसे बड़ी सुपरहीरो फिल्मों में से एक मानी जा रही है।

तय हो गई रिलीज डेट और सीक्वल

हॉलीवुड सुपरस्टार रॉबर्ट डॉनी जूनियर स्टारर Avengers Doomsday को लेकर दुनियाभर में जबरदस्त क्रेज है। यह फिल्म 18 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं, इसके बाद इसका अगला पार्ट Avengers: Secret Wars को 17 दिसंबर 2027 को बड़े पर्दे पर लाया जाएगा।

 

एक नज़र