कार के सनरूफ का ऐसा यूज, जो सिर्फ इंडिया में ही संभव है; वायरल फोटो देखकर आप भी हंसेंगे

untitled-design-2026-01-21t105923-1768973369

सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे अतरंगी पोस्ट आते रहते हैं, जिनमें लोगों की “जुगाड़” देखकर हैरानी होती है। हाल ही में भी एक ऐसी ही फोटो वायरल हो रही है, जिसमें किसी व्यक्ति ने कार के सनरूफ का ऐसा उपयोग किया कि देखकर लोग तुरंत रिएक्ट करने लगे। फोटो में दिख रहा है कि व्यक्ति ने अपने कार के सनरूफ को खोलकर उसमें एक बड़ा पौधा रख दिया है, ताकि वह कार में आसानी से आ जाए।

सनरूफ से ऐसा “ट्रांसपोर्ट” देखा है कभी?
भारत में कई गाड़ियों में सनरूफ का विकल्प होता है और लोग इसे ट्रैवल के दौरान बाहर निकलकर नजारा देखने के लिए इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इस फोटो में सनरूफ का इस्तेमाल एकदम अलग तरीके से किया गया। वायरल फोटो में एक शख्स ने कार में बड़ा पौधा रखा हुआ है, जो कार के अंदर सही से फिट नहीं हो रहा था। फिर उसने क्या किया? उसने सनरूफ खोल दिया और पौधे को कार में ऐसे फिट कर लिया कि वो अंदर आ गया।

वायरल फोटो किसने शेयर की?
यह फोटो X (पूर्व में ट्विटर) पर @MyVadodara अकाउंट से शेयर की गई थी। पोस्ट में लिखा था, “आखिरकार सनरूफ का असली यूज समझ में आ गया।” खबर लिखे जाने तक इस पोस्ट को हजारों लोग देख चुके थे और लोग कमेंट में मज़ेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे थे। एक यूजर ने लिखा, “कार में गार्डन,” तो दूसरे ने लिखा, “अनानास है।” कई लोगों ने इसे देखकर हंसने वाले इमोजी भी शेयर किए।

 

एक नज़र