UP Budget 2026-27 की पाकिस्तान में भी चर्चा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आर्थिक नीतियों की सार्वजनिक प्रशंसा

UP-Budget-And-Pakistan--1770800992122_v

लखनऊ : योगी आदित्यनाथ सरकार ने लगातार दसवें वर्ष उत्तर प्रदेश का बजट पेश किया। विधान भवन में बुधवार को पेश योगी आदित्यनाथ सरकार के बजट पर पाकिस्तान की असेंबली में चर्चा का एक वर्ष पुराना वायरल वीडियो भी सुर्खियों में आ गया है। इसमें पाकिस्तान के सांसद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आर्थिक नीतियों की सार्वजनिक प्रशंसा की है। उन्होंने तो साफ कहा कि उत्तर प्रदेश के बजट के सामने पाकिस्तान भी नहीं टिकता। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा था।

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार का दसवां बजट वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बुधवार को विधानसभा में पेश किया तो पाकिस्तान के एक सांसद की एक वर्ष पुरानी प्रतिक्रिया का वीडियो सामने आ गया। इसमें यूपी की आर्थिक स्थिति की तुलना पाकिस्तान से की गई है। वीडियो में सांसद ने यूपी का बजट और टैक्स रेवेन्यू पाकिस्तान की संघीय सरकार से बेहतर बताया। उन्होंने पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में भाषण देते हुए उत्तर प्रदेश के बजट और टैक्स आय की तुलना पाकिस्तान की फेडरल सरकार के आंकड़ों से कर दी और कहा कि यूपी की आर्थित स्थिति पूरे पाकिस्तान से बेहतर है।

वीडियो पिछले वर्ष जुलाई के आसपास का है। पाकिस्तान की असेंबली में वहां की पार्टी के सांसद ने अपने भाषण में कहा कि उत्तर प्रदेश भारत का सिर्फ एक राज्य है और वह टैक्स एकत्र करने में पूरे पाकिस्तान से आगे निकल गया है। वीडियो में उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ की खूब प्रशंसा की। भारत में सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो क्लिप को खूब शेयर किया और कहा कि यह मुख्यमंत्री आदित्यनाथ की आर्थिक नीतियों की सार्वजनिक प्रशंसा है।

पाकिस्तान के सांसद ने तब कहा था….
वायरल वीडियो में पाकिस्तान के सांसद ने तब कहा कि पाकिस्तान का कुल बजट 62 बिलियन (अरब) डॉलर है,जबकि उत्तर प्रदेश का बजट 97 बिलियन डॉलर है। उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान का कुल टैक्स रेवेन्यू 50 बिलियन डॉलर है,जबकि उत्तर प्रदेश का टैक्स रेवेन्यू 80 बिलियन डॉलर है। सांसद यह भी जोड़ते हैं कि पाकिस्तान का टैक्स रेवेन्यू,उत्तर प्रदेश से 16 बिलियन डॉलर कम है।

पूंजीगत व्यय के लिए दो लाख करोड़ से अधिक की राशि
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बजट में 43 हजार 565 करोड़ से अधिक की धनराशि केवल नई योजनाओं के लिए प्रस्तावित की गई है। दो लाख करोड़ से अधिक की राशि पूंजीगत व्यय के लिए है। अर्थव्यवस्था का सुदृढ़ीकरण करने में इसकी बड़ी भूमिका होती है, यहीं से रोजगार सृजन भी होता है। उन्होंने कहा कि ये हमारी सरकार का दसवां बजट है और पहली बार हुआ है जब किसी मुख्यमंत्री को उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में दसवां बजट पेश करने का अवसर प्राप्त हुआ है।

एक नज़र