UP Weather Alert: यूपी में बारिश से गिरा पारा, आज भी बरसेंगे बादल! Yellow Alert जारी, 60 KM की रफ्तार तक चल सकती हैं हवाएं

uttarakhand_rain_1744259893841_1

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से बनी मौसम की गतिविधियों का असर साफ दिखाई दे रहा है। गुरुवार को कई इलाकों में बारिश और तेज झोंकेदार हवाओं के कारण दिन के तापमान में 3.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। कई जगह हल्की तो कुछ इलाकों में तेज बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

गुरुवार को बारिश के बाद अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार रात से जारी बारिश ने लोगों को उमस और गर्मी से राहत दी है। दिनभर कभी तेज तो कभी हल्की बारिश का दौर चलता रहा। कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति भी बनी।

बंगाल की खाड़ी की हलचल से बदला मौसम

मौसम विभाग के अनुसार उड़ीसा और आंध्र प्रदेश के ऊपर गहन अवदाब की स्थिति बनी थी। तट से टकराने के बाद यह सिस्टम कुछ कमजोर हुआ, लेकिन इसके आगे बढ़ने से नम हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर पहुंचीं। इसके असर से उत्तर प्रदेश में मानसूनी हवाओं को मजबूती मिली और कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई।

समुद्र के ऊपर बने कम दबाव के प्रभाव से खासकर पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला है। मौसम विभाग ने 25 से 27 सितंबर के बीच पूर्वी यूपी में बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है।

आज बढ़ सकता है बारिश का दायरा

मौसम विभाग के मुताबिक 25 सितंबर को बारिश का दायरा बढ़ सकता है। शुक्रवार को कई इलाकों में तेज बारिश के साथ गरज-चमक होने की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जबकि तेज झोंकों की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है।

26 सितंबर को भी भारी बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। मौसम में बदलाव के चलते दिन के तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।

धान की फसल को बारिश से राहत

लगातार हो रही बारिश से किसानों को धान की फसल के लिए राहत मिली है। खेतों में पानी पहुंचने से धान की फसल को फायदा होने की बात ग्रामीणों ने कही है। हालांकि सब्जियों की खेती करने वाले किसानों के लिए ज्यादा बारिश परेशानी बढ़ा सकती है।

बारिश के कारण कई इलाकों में ठंड जैसा अहसास होने लगा है। लंबे समय बाद दिनभर बारिश होने से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है। कई स्थानों पर लोग मौसम का आनंद लेते भी नजर आए।

24 सितंबर को हुई 28 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 24 सितंबर को जिले में 28 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे और रुक-रुककर बारिश होती रही। कहीं तेज बारिश हुई तो कहीं बूंदाबांदी का दौर चलता रहा।

शुक्रवार और शनिवार को बारिश और तेज हवाओं का असर बने रहने की संभावना के बीच लोगों को मौसम विभाग के अलर्ट पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

 

एक नज़र